फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR registered against 30 including retired inspector for freeing accused from police custody in firozabad

Agneepath Protest: फिरोजाबाद में पुलिस से हाथापाई कर आरोपी को छुड़ाने पर सेवानिवृत्त दरोगा समेत 30 पर केस दर्ज

Mon, 20 Jun 2022 06:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Jun 2022 06:04 PM IST
सार

अग्निपथ नाम से ग्रुप बनाकर टिप्पणी करने के आरोपी को पुलिस पकड़कर थाने ले आ रही थी, तभी उसके परिवार की महिलाओं व अन्य लोगों ने उसे छुड़ा लिया था। 

विज्ञापन
FIR registered against 30 including retired inspector for freeing accused from police custody in firozabad
मक्खनपुर थाना, फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में पुलिस से हाथापाई कर अग्निपथ के नाम से ग्रुप बनाकर टिप्पणी करने के आरोपी को छुड़ाने के मामले में 30 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। यह कार्रवाई मक्खनपुर थाने के उपनिरीक्षक घनश्याम की तहरीर पर की गई है। इस मामले में सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक सहित पांच लोगों को नामजद हैं।

विज्ञापन

 
मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव गांगई निवासी अंशुल उर्फ भोला ने सोशल मीडिया पर अग्निपथ के नाम से ग्रुप बनाकर टूंडला में हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर टिप्पणी की थी। मामला पुलिस की संज्ञान में आया तो रविवार को मक्खनपुर थाना पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए गांव गांगई पहुंची थी। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने लेकर आ रही थी। 

विज्ञापन

पुलिस से हाथापाई कर आरोपी को छुड़ाया

इसी दौरान आरोपी के परिवार की महिलाओं व अन्य लोगों ने पुलिस से हाथापाई करते हुए आरोपी को छुड़ा लिया। सूचना पर सीओ शिकोहाबाद के साथ शिकोहाबाद और मक्खनपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने आरोपी के चाचा अशोक कुमार जो पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक हैं, उनको हिरासत में लेकर पूछताछ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात थाने में तैनात उपनिरीक्षक की तहरीर पर अंशुल, ब्रजेश कुमार, अशोक कुमार, अवधेश और शिखा को नामजद करते हुए 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। यह जानकारी मक्खनपुर थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने दी। थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी को प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed