सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firm created in the name of a laborer on the pretext of loan, fraud worth crores

UP: एक मजदूर जो मांग रहा था महज 10 हजार रुपये का लोन, यूं बन बैठा करोड़ों की फर्म का मालिक

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 20 Mar 2026 08:05 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में मजदूर को 10 हजार रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर उसके आधार और पैन कार्ड से फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों का लेन-देन किया गया। जीएसटी विभाग के नोटिस मिलने पर पीड़ित को ठगी का पता चला, जिसके बाद अदालत के आदेश पर दंपती समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ।
 

Firm created in the name of a laborer on the pretext of loan, fraud worth crores
मजदूर (सांकेतिक फोटो) - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार

मजदूर को 10 हजार रुपये लोन दिलाने का झांसा देकर दंपती ने आधार और पैनकार्ड ले लिए। इसके बाद उसका इस्तेमाल फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों रुपये का हेरफेर करने में किया। पीड़ित को पता तब चला जब उसे जीएसटी विभाग के कर्मचारी पकड़ कर ले गए। अदालत के आदेश पर थाना न्यू आगरा में दंपती सहित तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos

 

रेणुका बाग, न्यू अवधेशपुरी, कमला नगर निवासी विशाल कुमार ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। एक दिन उसको गोकुल धाम काॅलोनी निवासी मोहित अग्रवाल ने अपने पास बुलाया। कहा कि वह उसे 10 हजार का लोन दिलवा देंगे। भगवान टॉकीज पर मुलाकात कर आधार कार्ड और पैनकार्ड ले लिए। लोन तो नहीं दिलाया बल्कि उनके कागजात की मदद से फर्जी फर्म बना ली और करोड़ों का लेन-देन किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

विशाल ने बताया कि एक दिन उनके पास आयकर विभाग के नोटिस के साथ जीएसटी के कर्मचारी आए। वह उन्हें अपने साथ ले गए। तब हकीकत का पता चला। आरोपी का साथ उसकी पत्नी काजल और पिता अनिल कुमार भी दे रहे हैं। उन्होंने लंगड़े की चौकी निवासी दो युवकों तरुण और कुणाल के साथ भी ऐसा ही किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed