Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Govardhan Puja 2026 Today: Check Auspicious Puja Timings, Annakut Bhog Rituals

गोवर्धन पूजा आज: पूजन के लिए 4 घंटे 20 मिनट का शुभ मुहूर्त, जानें किस समय लगेगा अन्नकूट भोग

Tue, 10 Nov 2026 08:20 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 10 Nov 2026 08:20 AM IST
सार

दिवाली के बाद ब्रज में गोवर्धन पूजा और भाई दूज की रौनक छाएगी। घरों में गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बनाकर पूजा-अर्चना और अन्नकूट का भोग लगाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के शुभ मुहूर्त क्या हैं और इन पर्वों से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं क्या हैं, जानिए पूरी जानकारी।
 

विज्ञापन
Govardhan Puja 2026 Today: Check Auspicious Puja Timings, Annakut Bhog Rituals
गोवर्धन पूजा - फोटो : AI

विस्तार

दिवाली के बाद ब्रज की धार्मिक परंपराओं से जुड़े दो प्रमुख पर्व गोवर्धन पूजा और भाई दूज मनाए जाएंगे। ज्योतिषाचार्य डॉ. अनिता पाराशर ने बताया कि कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को होने वाली गोवर्धन पूजा इस बार 10 नवंबर, मंगलवार को होगी। सुबह 7:10 बजे से 11:30 बजे तक प्रातःकालीन पूजा का शुभ समय रहेगा।
विज्ञापन


अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:45 से दोपहर 12:30 बजे तक और गोधूलि काल शाम 6:30 से लेकर 9:30 बजे तक रहेगा। इस दिन घर-घर गोवर्धन महाराज की पूजा के साथ अन्नकूट का भोग लगाया जाएगा। इसके अगले दिन 11 नवंबर, बुधवार को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि 9 नवंबर को दोपहर 12:32 बजे शुरू होकर 10 नवंबर को दोपहर 2:01 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के आधार पर गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को ही की जाएगी।
विज्ञापन


गोबर से बनेगा गोवर्धन, लगेगा अन्नकूट का भोग
गोवर्धन पूजा पर घर के आंगन में गोबर से गोवर्धनधारी श्रीकृष्ण की आकृति बनाई जाती है। भोग के रूप में अन्नकूट अर्पित किए जाते हैं। कई मंदिरों में भी विभिन्न 56 भोग लगाए जाएंगे। गो माता की पूजा और सेवा का भी विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई दूज पर बहनों के हाथ से सजेगा भाई का माथा
भाई दूज का पर्व 11 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें, भाइयों को तिलक कर आरती उतारेंगी। उनकी सुख-समृद्धि व दीर्घायु की कामना करेंगी। ज्योतिषाचार्य अनिता पाराशर ने बताया कि तिलक का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:01 से 3:11 बजे तक रहेगा। भाई दूज को यम द्वितीया भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने उनके घर पहुंचे थे। यमुना ने उनका स्वागत कर तिलक किया और भोजन कराया। प्रसन्न होकर यमराज ने वरदान दिया कि जो भाई अपनी बहन से तिलक कराएगा, उसे सुख-समृद्धि और दीर्घायु का आशीर्वाद मिलेगा। मान्यता है कि इस दिन बहन का हाथ पकड़कर डुबकी लगाने वाले भाइयों को यम का भय नहीं रहता।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed