{"_id":"691c20a37cd40aedaf0927d1","slug":"grooms-cousin-was-beaten-to-death-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात में खूनी संघर्ष: दूल्हे के चचेरे भाई की हत्या, आरोपियों की गिरफ्तारी में लापरवाही; परिजनों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात में खूनी संघर्ष: दूल्हे के चचेरे भाई की हत्या, आरोपियों की गिरफ्तारी में लापरवाही; परिजनों में आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:01 PM IST
सार
लड़की पक्ष के लोगों ने बरातियों पर हमला बोला था। लाठी-डंडों से पिटाई की थी। इसमें विनय की माैत हो गई थी। परिजनों का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार करने में भी लापरवाही की जा रही है।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
अलीगढ़ के अतराैली में बरातियों पर हमले की वारदात में एक ही आरोपी के पकड़े जाने से पीड़ित परिवार में आक्रोश है। मृतक विनय के पिता का कहना है कि पुलिस ने पहले तो प्राथमिकी में हत्या की धारा नहीं लगाई। गैर इरादतन हत्या में प्राथमिकी लिखी गई। अब आरोपियों को गिरफ्तार करने में भी लापरवाही की जा रही है। हमला साजिश करके बोला गया था। इसके बावजूद पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। मंगलवार को एसएसपी अलीगढ़ से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे।
सीता नगर, एत्माद्दाैला निवासी गिरवर सिंह 14 नवंबर को चचेरे भाई ओमवीर सिंह के पुत्र राहुल की बरात में अलीगढ़ के अतराैली गए थे। लक्ष्मी फार्म हाउस में शादी समारोह चल रहा था। रात 11 बजे बराती वापस आ रहे थे। आरोप है कि तभी लड़की पक्ष के लोगों ने हमला बोला था। लाठी-डंडों से पिटाई की थी। बेटे विनय उर्फ छोटू को पीटा था। वह बचाने गए तो उनकी भी पिटाई की गई थी। विनय को अस्पताल ले गए थे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया था।
हमले में उनके परिवार के 10 से 15 लोग घायल हुए थे। उनका उपचार चल रहा है। मामले में उन्होंने शिकायत की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें जोगेंद्र, ज्ञानप्रकाश, पुष्पेंद्र, जयंत, गुल्लू उर्फ प्रवीन, अतुल, मनोज, नरेश, विवेक और आकाश को नामजद किया। सभी आरोपी अतराैली के गांव जगतपुर के रहने वाले हैं। गिरवर सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी में लापरवाही बरती जा रही है।
पुलिस ने अपनी मर्जी से केस दर्ज किया। इसमें चेन लूट की धारा नहीं लगाई। गैर इरादतन हत्या में प्राथमिकी लिखी गई जबकि आरोपियों ने पहले से साजिश कर रखी थी। वे लोग चचेरे भाई के बेटे के प्रेम करने से नाराज थे। इसलिए इकट्ठा होकर हमला किया। इसके बावजूद पुलिस ने लापरवाही की। अब तक एक ही आरोपी को पकड़ा गया है। अब वो लोग मंगलवार को एसएसपी अलीगढ़ से मिलने जाएंगे। कार्रवाई की मांग करेंगे।
Trending Videos