{"_id":"6a27d79a503a5034ff03ca86","slug":"husband-killed-in-front-of-wife-in-etah-uttar-pradesh-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के जन्मदिन पर आई मौत: घर के पास ही मार दी गोली, पत्नी के सामने बेरहमी से हुआ पति का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के जन्मदिन पर आई मौत: घर के पास ही मार दी गोली, पत्नी के सामने बेरहमी से हुआ पति का कत्ल
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:36 PM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर प्रदेश एटा जिले में पत्नी के सामने पति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मृतक का फाइल फोटो, मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
एटा के अलीगंज में साडरपुर गांव में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। बेटी का जन्मदिन मनाने राजस्थान से गांव आए एक युवक की घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि वारदात उसकी दिव्यांग पत्नी की आंखों के सामने हुई, जो उसे बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन हमलावर बेखौफ होकर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
थाना अलीगंज के साडरपुर निवासी 28 वर्षीय आशीष राजस्थान के हनुमानगढ़ में मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार वह करीब आठ दिन पहले अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए गांव आया था। सोमवार रात करीब एक बजे वह अपनी पत्नी प्रीति को शौच के लिए घर से बाहर लेकर गया था। लौटते समय तीन संदिग्ध युवक उनके आसपास चल रहे थे। पत्नी के अनुसार दो युवक आगे और एक पीछे चल रहा था। जैसे ही आशीष और उसकी पत्नी घर के दरवाजे तक पहुंचे, तीनों लोगों ने अचानक आशीष को पकड़ लिया।
प्रीति के मुताबिक हमलावर उसे जबरन खींचकर कुछ दूरी पर ले गए और सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही आशीष जमीन पर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए, लेकिन तब तक हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग चुके थे। घायल आशीष को परिजन और ग्रामीण तत्काल फर्रुखाबाद के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का एंगल भी सामने आ रहा है, हालांकि पुलिस किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही है। हत्या के पीछे की असली वजह जानने के लिए सर्विलांस, एसओजी, डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम और थाना पुलिस को लगाया गया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हमलावरों को आशीष की गतिविधियों की इतनी सटीक जानकारी कैसे मिली और क्या वारदात पूर्व नियोजित थी।
आशीष चार भाइयों में से एक था। उसके आशीष व उसके दो भाई राजस्थान में मजदूरी करते हैं, जबकि सबसे छोटा भाई गांव में रहता है। करीब दो वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। घटना के खुलासे के लिए थाना पुलिस, सर्विलांस टीम, एसओजी, डॉग स्क्वायड एवं फॉरेंसिक टीम को लगाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। जल्द ही घटना का सफल अनावरण कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।