फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband stabs powerlifter-teacher after she refuses gave 1 lakh rupees at hotel

राष्ट्रीय पावरलिफ्टर खिलाड़ी का आरोप: पति ने होटल में बुलाया, मुंह में कपड़ा ठूंसा और चाकू से हमला किया

Sun, 30 Aug 2026 09:32 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: विकास कुमार Updated Sun, 30 Aug 2026 09:32 PM IST
सार

पत्नी का आरोप है कि जलती सिगरेट से जलाने के बाद चाकू से पेट पर हमला किया। बचाव में पैर लगाने पर चाकू घुटने में घुस गया और आरोपी ने चाकू घुमा दिया जिससे गंभीर चोट आई।

विज्ञापन
Husband stabs powerlifter-teacher after she refuses gave 1 lakh rupees at hotel
घायल खुशबू रानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्तर की पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी और शिक्षिका ने पति पर होटल में बुलाकर हत्या के प्रयास समेत गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि पति शराब और गांजे का नशा करता है और आए दिन उसके साथ बच्चों से मारपीट व गाली-गलौज करता है। थाना एकता पुलिस ने 29 अगस्त को पीड़िता का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। 

विज्ञापन


खुशबू रानी के हैं तीन बच्चे
शहीद नगर निवासी खुशबू रानी ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2011 में विजेन्द्र सिंह से हुआ था। उनके तीन बच्चे हैं। आरोप है कि पति उसका एटीएम कार्ड लेकर वेतन निकाल लेता था। बच्चों के लिए खरीदा मकान भी उसने बेच दिया। पति के उत्पीड़न से परेशान होकर वह बच्चों के साथ मायके में रह रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिगरेट से जलाया फिर चाकू से किया हमला
26 अगस्त को शाम करीब 3:30 बजे पति उसे फतेहाबाद रोड स्थित होटल पर्लनेस्ट पैलेस ले गया। वहां उसने खाते से एक लाख रुपये देने की मांग की। इनकार करने पर मारपीट की और शोर मचाने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। आरोप है कि जलती सिगरेट से जलाने के बाद चाकू से पेट पर हमला किया। बचाव में पैर लगाने पर चाकू घुटने में घुस गया और आरोपी ने चाकू घुमा दिया जिससे गंभीर चोट आई।

विज्ञापन

डॉक्टर ने दी ऑपरेशन की सलाह
पीड़िता के मुताबिक 27 अगस्त की रात पति उसे शहीद नगर चौराहे पर छोड़ गया। अगले दिन चिकित्सक ने गंभीर चोट बताते हुए ऑपरेशन की सलाह दी। एसीपी ताज सुरक्षा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed