{"_id":"6a1df0ff7eccbe5dbb03acf5","slug":"if-there-are-less-than-100-cattle-in-the-cowshed-they-will-be-shifted-to-another-place-agra-news-c-25-1-agr1035-1074118-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जिन गोशाला में 100 से कम हैं गोवंश, वो दूसरी जगह किए जाएंगे शिफ्ट; मंडलायुक्त ने दिए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जिन गोशाला में 100 से कम हैं गोवंश, वो दूसरी जगह किए जाएंगे शिफ्ट; मंडलायुक्त ने दिए ये निर्देश
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 04:08 PM IST
विज्ञापन
सार
गो आश्रय स्थलों की समीक्षा करते हुए 100 से कम गोवंश वाली गोशालाओं के गोवंशों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने इस कार्य के लिए 15 दिन का समय दिया है।
मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आगरा मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने सोमवार को गो आश्रय स्थलों की समीक्षा करते हुए 100 से कम गोवंश वाली गोशालाओं के गोवंशों को 15 दिन के भीतर अन्य जगह शिफ्ट करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नरायच और शाहदरा में गोबर गैस प्लांट स्थापित कराने, गोचर भूमि पर कम चारा बोने के मामले में एसडीएम से जांच कराने के लिए कहा।
मंडलायुक्त की अध्यक्षता में सोमवार को मंडलीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक हुई। मंडलायुक्त ने कहा कि मंडल की किसी भी गोशाला में 100 से कम गोवंश संरक्षित नहीं होने चाहिए। बताया गया कि बीते माह 1044 निराश्रित गोवंश को संरक्षित किया जाना था लेकिन अब भी 355 गोवंश को संरक्षित किया जाना बाकी है। इस पर मंडलायुक्त ने जल्द से जल्द सभी निराश्रित गोवंश को आश्रय स्थलों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
उन्होंने मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के वृहद गो-संरक्षण केंद्रों में भी निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष लंबित शिफ्टिंग की कार्रवाई पूरी करने करने के लिए कहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कान्हा गोशाला नरायच और शाहदरा में जल्द गोबर गैस प्लांट स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
एसडीएम करेंगे गोचर भूमि पर बुआई की जांच
चारों जिलों में गोचर भूमि के सापेक्ष काफी कम क्षेत्र में हरा चारा बोने की बात सामने आई। मंडलायुक्त ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने जिले की लिंक गोचर भूमि का खसरा और गांव सहित पूरा विवरण सौंपें, ताकि क्षेत्रीय एसडीएम के माध्यम से इसकी जमीनी जांच कराई जा सके। इसके साथ ही आगामी महीने में प्रस्तावित पौधरोपण अभियान के तहत प्रत्येक गोवंश आश्रय स्थल पर कम से कम पांच-पांच पौधे रोपने की भी बात कही गई।

Trending Videos