फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Impact of Amar Ujala Report: Overgrown Grass Being Cleared Along Agra-Jaipur Highway

Agra: आगरा-जयपुर हाईवे किनारे उगी घास को हटाने का काम शुरू, अमर उजाला की खबर का हुआ असर

Thu, 20 Aug 2026 08:30 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 20 Aug 2026 08:30 AM IST
सार

आगरा-जयपुर हाईवे पर सकतपुर मोड़ से महुअर तक सड़क किनारे उगी घनी घास हटाने का काम शुरू हो गया है, जिससे छिपी खाइयों के कारण बने हादसे के खतरे को कम किया जा सके। अमर उजाला में 15 अगस्त को खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग ने संज्ञान लिया और अधिकारियों के अनुसार दो-तीन दिन में सफाई पूरी कर ली जाएगी।
 

विज्ञापन
Impact of Amar Ujala Report: Overgrown Grass Being Cleared Along Agra-Jaipur Highway
आगरा-जयपुर हाईवे किनारे उगी घास को हटाने का काम शुरू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 आगरा-जयपुर हाईवे पर किरावली क्षेत्र में सकतपुर मोड़ से महुअर तक सड़क किनारे उगी घनी घास को हटाने का काम मंगलवार से शुरू हो गया। हाईवे किनारे खाई घास में छिप जाने से वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ था। 15 अगस्त के अंक में अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसका संबंधित विभाग ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी अनुज पंडित ने बताया कि हाईवे के दोनों ओर अत्यधिक घास उग आने से किनारे बनी खाइयां दिखाई नहीं दे रही थीं। इससे तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने पर गंभीर हादसा होने की आशंका थी। इस मार्ग से उप जिलाधिकारी किरावली, सहायक पुलिस आयुक्त अछनेरा समेत कई अधिकारी नियमित रूप से गुजरते हैं। वहीं, फतेहपुर सीकरी के स्मारक देखने आने वाले पर्यटक भी इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन


किसान-मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह, करतार सिंह, दीपक जाट, संदीप शर्मा, नजर अब्बास और भोला पाली समेत स्थानीय लोगों ने भी हाईवे किनारे उगी घास हटाने की मांग उठाई थी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र जायसवाल ने मामले का संज्ञान लिया और मंगलवार से घास हटाने का कार्य शुरू करा दिया। उन्होंने बताया कि दो से तीन दिन में घास हटाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। कार्य शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने अमर उजाला का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed