फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   India’s 5-3 Win Over Pakistan Sparks Celebrations in Agra Hockey Circles

UP: पाकिस्तान को पटका तो आगरा में गूंजा ‘चक दे इंडिया’, जानें इस जीत पर पूर्व ओलंपियन जगबीर सिंह ने क्या कहा

Thu, 20 Aug 2026 09:58 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 20 Aug 2026 09:58 AM IST
सार

हॉकी विश्वकप में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई, जिसके बाद आगरा के हॉकी खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में जश्न का माहौल है। पूर्व ओलंपियन जगबीर सिंह समेत आगरा के खिलाड़ियों ने जीत को आत्मविश्वास बढ़ाने वाली बताते हुए टीम के आक्रामक खेल की सराहना की।

विज्ञापन
India’s 5-3 Win Over Pakistan Sparks Celebrations in Agra Hockey Circles
हॉकी टीम के पूर्व कप्तान व कोच जगबीर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हॉकी विश्वकप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 5-3 की धमाकेदार जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई तो आगरा के हॉकी खिलाड़ियों में भी जोश छा गया। पूर्व भारतीय कप्तान और ओलंपियन जगबीर सिंह, पूर्व खिलाड़ी अमिताभ गौतम और अजीत चतुर्वेदी ने टीम इंडिया के प्रदर्शन की सराहना की और इसे आत्मविश्वास बढ़ाने वाली जीत बताया।
विज्ञापन


इंग्लैंड के साथ मुकाबला हारने के बाद सभी की निगाहें भारत-पाकिस्तान के मैच पर लगी हुई थीं। भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक हॉकी खेली। हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने दो-दो गोल, जबकि हार्दिक सिंह ने एक गोल दागा। पाकिस्तान ने वापसी के लिए कोशिश की लेकिन भारतीय टीम ने दबाव कायम रखते हुए 5-3 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


जगबीर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ जीत हमेशा खास होती है। भारत ने जिस आक्रामक अंदाज में मुकाबले की शुरुआत की, वह शानदार रही। अब टीम को इसी लय के साथ अगले दौर में अपना दबदबा कायम करने पर ध्यान देना चाहिए। अमिताभ गौतम ने कहा कि भारतीय टीम ने शुरुआत से पाकिस्तान को दबाव में रखा और गोल के मौके बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजीत चतुर्वेदी ने कहा कि विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत खिलाड़ियों का मनोबल और आत्मविश्वास दोनों बढ़ाएगी। भारत की जीत से आगरा के हॉकी खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में भी खासा उत्साह है। अब निगाहें टीम इंडिया के अगले मुकाबले पर हैं। स्टेडियम से जुड़े हॉकी खिलाड़ियों ने भी भारतीय टीम की जीत को बेहद शानदार बताया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed