{"_id":"6ab4aeb65b6c2f840b09aca3","slug":"jal-kal-cuts-27-illegal-water-connections-in-agra-2026-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नलों में क्यों आ रहा गंदा पानी? जलकल विभाग ने खोज निकाली वजह; इसलिए काट दिए 27 कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नलों में क्यों आ रहा गंदा पानी? जलकल विभाग ने खोज निकाली वजह; इसलिए काट दिए 27 कनेक्शन
Thu, 24 Sep 2026 10:31 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 24 Sep 2026 10:31 AM IST
सार
आगरा के धाकरान और गोबरचौकी में गंदे पानी की शिकायत पर जांच के दौरान नालियों के बीच से गुजर रहे अवैध पानी कनेक्शन मिले। जलकल विभाग ने धाकरान में 19 और गोबरचौकी में आठ अवैध कनेक्शन काटे, जबकि कुछ स्थानों पर पाइपलाइन से सीवर निकाला गया।
विज्ञापन
जलकल विभाग की टीम आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायतों के बीच जलकल विभाग ने अवैध कनेक्शनों पर बुधवार को कार्रवाई की। जलकल की टीम ने धाकरान और गोबरचौकी क्षेत्र में पानी की लाइन में सीवर पहुंचने की शिकायत पर जांच कराई तो यहां अवैध कनेक्शनों की भरमार निकली जो नालों के बीच से होकर निकल रहे थे। इनकी लाइनें लीक होने और अवैध कनेक्शन के खराब हो जाने के कारण सीवर पहुंच रहा था। धाकरान में 19 और गोबरचौकी में 8 अवैध कनेक्शन टीम ने बंद कराए।
विज्ञापन
अमर उजाला ने बुधवार के अंक में शहर में गंदे पानी की आपूर्ति होने की खबर प्रकाशित की, जिस पर नगर आयुक्त ने महाप्रबंधक जलकल कुमार गौरव से जांच के निर्देश दिए। बुधवार सुबह ही टीम पहुंची। पाक टोला में क्षतिग्रस्त पानी की लाइन मंगलवार रात ठीक कर दी गई, जबकि गोबर चौकी और सिद्धार्थ नगर में पानी की लांच की गई। यहां पंप सेट लगाकर सीवर निकालने का काम किया गया। टीम ने यहां 8 अवैध कनेक्शन तलाशे और काट दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंस गेट में गंदे पानी की आपूर्ति
राजामंडी की पार्षद मंजू प्रजापति ने क्षेत्र के कंसगेट में गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत नगर आयुक्त से की। उनके निर्देश पर गोकुलपुरा, राजामंडी क्षेत्र में अधिशासी अभियंता जांच के लिए पहुंचे। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि लोहामंडी पानी की टंकी से ही दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। बार-बार शिकायत की गई लेकिन जूनियर इंजीनियर शाह आलम ने मोबाइल ब्लॉक कर दिया। उन्होंने जोनल अधिकारी के साथ क्षेत्र का निरीक्षण कर पानी की लाइनों के बीच से निकल रही लाइनों को हटाने के निर्देश दिए।
राजामंडी की पार्षद मंजू प्रजापति ने क्षेत्र के कंसगेट में गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत नगर आयुक्त से की। उनके निर्देश पर गोकुलपुरा, राजामंडी क्षेत्र में अधिशासी अभियंता जांच के लिए पहुंचे। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि लोहामंडी पानी की टंकी से ही दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। बार-बार शिकायत की गई लेकिन जूनियर इंजीनियर शाह आलम ने मोबाइल ब्लॉक कर दिया। उन्होंने जोनल अधिकारी के साथ क्षेत्र का निरीक्षण कर पानी की लाइनों के बीच से निकल रही लाइनों को हटाने के निर्देश दिए।
जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुमार गौरव ने उपभोक्ताओं से कहा है कि जलकल विभाग में पंजीकृत प्लंबरों से ही जल संयोजन लें। यदि पुराने जल संयोजन को किन्हीं कारणों से खराब होने या गलने की स्थिति में बदला जाना है तो पंजीकृत प्लंबर से से ही संपर्क कर पुराना कनेक्शन बंद कराएं। जब आपूर्ति हो, तभी टंकी भरने के लिए टुल्लू पंप चलाएं। सप्लाई न होने पर पंप चलाने पर लाइन में जमा गंदगी खिंचकर चली जाती है जो आपूर्ति के समय घरों में पहुंच रही है।
यहां करें संपर्क
- टोल फ्री नं.-18002702722
- फोन नंबर - 8192095401
- टोल फ्री नं.-18002702722
- फोन नंबर - 8192095401