Lok Sabha Election: ताजनगरी में जनसभा के बीच मंच से कूद पड़े रवि किशन, बोले- अरे, बचाओ भाई; जानें पूरा मामला
Lok Sabha Election: ताजनगरी में जनसभा के बीच अभिनेता रवि किशन अचानक मंच से कूद पड़े। उन्के मुंह से अनायास ही निकल गया कि अरे, बचाओ भाई। आगे पढ़े और जानें क्या था पूरा मामला...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रजेश के आगरा में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और भाजपा सांसद रवि किशन ने रविवार को सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन में फिल्मी अंदाज में कार्यकर्ताओं को लुभाया। कहा कि सोशल मीडिया में चर्चा में आने से पहले मैं भी भीड़ का हिस्सा था। सोशल मीडिया ने मुझे फिल्म स्टार बनाया।
ऐसे में अब सोशल मीडिया वालंटियर पार्टी के विरुद्ध भ्रामक प्रचार करने वालों को करारा जवाब दें। मोदी सरकार ने जो कीर्तिमान बनाए हैं, उनके आगे विपक्ष की एक नहीं चलेगी। रवि किशन प्रशंसकों से घिर गए। वह मंच पर ही गिरते-गिरते बचे तो अरे भाई बचाओ कहते हुए मंच से कूद पड़े।
विपक्ष के लोग भ्रष्टाचार से घिरे
फतेहपुर सीकरी और कृष्णराव ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मेलनों में रवि किशन ने कहा कि नए भारत के निर्माण में सोशल मीडिया वालंटियर की बड़ी भूमिका है। विपक्ष के लोग भ्रष्टाचार से घिरे हैं। परिवारवाद विपक्षियों की रग-रग में है। ऐसे लोगों की सच्चाई सामने लाने में सोशल मीडिया का बड़ा योगदान है।
यह भी पढ़ेंः- UP: सपा में सिर्फ ऊपर से सब ठीक... अंदरखाने चल रही खींचतान? चुनावी समर में अकेले खड़े अखिलेश यादव
गीत सुनाकर बांधी समां
अभिनेता रवि किशन ने श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में .... गीत की लाइन प्रस्तुत कर सभागार में समा बांध दिया। इसके बाद हम जिएंगे और मरेंगे ए वतन तेरे लिए ..... की प्रस्तुति पर सभागार में खूब तालियां बजीं। सांसद ने फिल्मी अंदाज में कार्यकर्ताओं से संवाद किया। भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए काम करने का आग्रह किया।
मंच से कूद पड़े रवि किशन, बोले- अरे,बचाओ भाई
भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने रविवार को कृष्णराव ऑडिटोरियम में सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन में शिरकत की। उन्होंने फिल्मी अंदाज में अपने किस्से बताए तो लोगों को विपक्षियों का मुकाबला करने की सीख भी दी। पूरा हॉल खचाखच भरा था।यह भी पढ़ेंः- केमिकल कारोबारी हत्याकांड: मास्टरमाइंड कासिम मुठभेड़ में गिरफ्तार, परिजन बोले- हत्या कर 50 लाख का डाला था डाका