{"_id":"63cc315d9de41a57040d0e3c","slug":"mainpuri-mainpuri-news-agr561082633-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: औंछा रोड पर पलटी ट्रैक्टर की ट्रॉली, किसान की मौत, हादसे में 13 लोग घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: औंछा रोड पर पलटी ट्रैक्टर की ट्रॉली, किसान की मौत, हादसे में 13 लोग घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
विज्ञापन
औंछा क्षेत्र में सड़क हादसे में किसान की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन।
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बाईपास औंछा रोड पर शुक्रवार की देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में किसान की मौत हो गई। महिला और बच्चे सहित करीब 13 लोग घायल हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना बिछवां क्षेत्र के गांव करीमगंज निवासी सर्वेश कुमार (50) शुक्रवार को अपने परिजन व रिश्तेदारों के साथ घिरोर थाना क्षेत्र के गांव अधियारी में तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात करीब 11:30 बजे सभी घर लौट रहे थे। औंछा रोड बाईपास मोड़ पर पेट्रोल पंप के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। इससे आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। राहगीर भी रुक गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। ट्रॉली में दबे लोगों को बाहर निकालने के बाद एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने सर्वेश को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में ये लोग हुए घायल
हादसे में चौकीदार राजू, देशराज, भगवान दास, रामदास, आठ वर्षीय विशेष, जागेश्वर, रघुवीर उर्फ अल्लू, अनीता देवी, बलवीर सिंह, रघुवीर सिंह, पप्पू सिंह, दशरथ सिंह घायल हुए हैं। इनमें रामदास, राजू और देशराज को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया।