{"_id":"6ac36a353286aef4cb0a67a9","slug":"manish-wins-running-competition-in-jajau-under-village-sports-campaign-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब की रफ्तार: जाजऊ की दौड़ में मनीष ने मारी बाजी, दूसरे स्थान पर कृष्णा; गांव-गांव खेल अभियान में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब की रफ्तार: जाजऊ की दौड़ में मनीष ने मारी बाजी, दूसरे स्थान पर कृष्णा; गांव-गांव खेल अभियान में दिखा उत्साह
Mon, 05 Oct 2026 02:43 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:43 PM IST
सार
आगरा के फतेहपुर सीकरी के जाजऊ गांव में ‘गांव-गांव खेल अभियान’ के तहत आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में मदरपुर, भरतपुर के मनीष ने प्रथम स्थान हासिल किया। भरतपुर के कृष्णा दूसरे स्थान पर रहे। विजेता खिलाड़ियों को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
दौड़ प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिल्ड फॉर सक्सेस, कराही की पहल पर चलाए जा रहे ‘गांव-गांव खेल अभियान’ के तहत ग्राम जाजऊ में दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न गांवों और क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में मदरपुर, भरतपुर के मनीष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि भरतपुर के कृष्णा दूसरे स्थान पर रहे। विजेता खिलाड़ियों को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान सरपंच विश्वेंद्र शर्मा, दामोदर ओझा, आयोजक पुनीत पंडित, गौरव पंडित सहित युवा टीम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। सरपंच विश्वेंद्र शर्मा ने कहा कि गांव-गांव खेल अभियान से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिल रहा है। 10 से 12 वर्ष की उम्र के बच्चे भी प्रतियोगिताओं में उत्साह से भाग ले रहे हैं। उचित मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर ये प्रतिभाएं आगे चलकर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य गांवों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानने के साथ बच्चों और युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना है। अभियान के तहत आने वाले दिनों में अन्य गांवों में भी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर आयोजक पुनीत पंडित समेत ग्रामवासियों और युवा साथियों का आभार जताया गया।