{"_id":"6aa0e115ab6fd184b205c233","slug":"municipal-commissioner-finds-garbage-heaps-in-baluganj-sanitary-inspector-served-notice-over-poor-cleanliness-2026-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा का हाल: बालूगंज में जगह-जगह कूड़े के ढेर, देखकर नगर आयुक्त भी हैरान; सेनेटरी इंस्पेक्टर को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा का हाल: बालूगंज में जगह-जगह कूड़े के ढेर, देखकर नगर आयुक्त भी हैरान; सेनेटरी इंस्पेक्टर को नोटिस
Wed, 09 Sep 2026 10:29 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 09 Sep 2026 10:29 AM IST
सार
बालूगंज के वार्ड-41 में निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य को जगह-जगह कूड़े के ढेर मिले और सफाई व्यवस्था बेहद खराब मिली। नाराज नगर आयुक्त ने सेनेटरी इंस्पेक्टर को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा और वार्डों में सफाई की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
आगरा का हाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के बालूगंज क्षेत्र में मंगलवार को सफाई व्यवस्था की पड़ताल करने निकले नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य का सच से सामना हो गया। वार्ड में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे थे। नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए सेनेटरी इंस्पेक्टर को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
वार्ड-41 बालूगंज का नगर आयुक्त ने क्षेत्रीय पार्षद जयदीप सोनकर के साथ निरीक्षण किया। वार्ड के लोगों से नगर आयुक्त ने बात की तो उन्होंने सफाई न होने और जर्जर सड़कों की शिकायत की। निरीक्षण में भी वार्ड में कई स्थानों पर गंदगी मिलने और सफाई व्यवस्था बेहद खराब होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय एसएफआई नीरेंद्र को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारियों और नोडल अधिकारियों से कहा कि वार्डों में निकलकर देखें और सफाई कार्यों की निगरानी रखें। पार्षद जयदीप सोनकर ने क्षेत्र में विकास कार्यों की जरूरत बताई। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा भी मौजूद रहे।
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बालूगंज में सफाई की स्थिति खराब मिलने पर सेनेटरी इंस्पेक्टर को नोटिस जारी किया है। सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पेट्रोल पंप पर 5000 रुपये जुर्माना, ध्वस्त कराईं कोयले की तीन भट्ठियां
फुटपाथ पर सीढि़यों का निर्माण कराने पर नगर निगम की टीम ने मंगलवार को बालूगंज स्थित पेट्रोल पंप पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। सेवा होटल के बाहर काउंटर का निर्माण करने पर टीम ने उसे ध्वस्त कर दिया। कोयले से जलाई जा रही भट्ठी भी तोड़ दी। इसके बाद टीम ने राजदरबार होटल पर कार्रवाई की।
प्रतिबंधित पॉलिथीन मिलने पर एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला। साथ ही कोयले से जलाई जा रही भट्ठी भी तोड़ी। शाही दरबार होटल में कोयले की भट्ठी का प्रयोग किए जाने पर 5000 रुपये का जुर्माना वसूला। नगर आयुक्त ने कहा कि टीटीजेड में कोयले की भट्ठी जलाने पर रोक है। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।