फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Newlywed Woman Dies Under Suspicious Circumstances, Six Booked

यूपी: शादी के पांच महीने बाद नई नवेली दुल्हन की मौत, ससुराल में कुछ ऐसा होगा; मायके वालों को नहीं हो रहा यकीन

Thu, 15 Oct 2026 02:49 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 15 Oct 2026 02:49 PM IST
सार

फिरोजाबाद जिले के थाना नारखी क्षेत्र के गांव राजपुर कोटला में एक नवविवाहिता, ज्योति, की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Newlywed Woman Dies Under Suspicious Circumstances, Six Booked
शादी का फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद जिले के करहल कस्बे में दुर्गादेवी रोड निवासी महेंद्र सिंह सविता ने अपनी 21 वर्षीय बेटी ज्योति की शादी मई 2026 में राजपुर कोटला निवासी विश्वदीप उर्फ दीपक के साथ की थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग लगातार मोटरसाइकिल और अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ज्योति को कथित तौर पर परेशान किया जाता था।
विज्ञापन


मृतका के पिता ने पति विश्वदीप उर्फ दीपक, जेठ धर्मेंद्र, सास हेमलता, ससुर ग्याप्रसाद, ननद गीतादेवी और नंदोई अमित कुमार पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बुधवार को ज्योति की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर नारखी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस वर्तमान में मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed