फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No Lesson From Highway Death: Pedestrians Continue Crossing NH-19 by Jumping Railings

मौत के बाद भी नहीं बदला शॉर्टकट: रेलिंग फांदकर पार करते रहे हाइवे, पुलिस रोकती रही; सुधर न सके हालात

Mon, 31 Aug 2026 10:08 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 31 Aug 2026 10:08 AM IST
सार

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में राहगीर की हाईवे हादसे में मौत के बाद भी लोग नेशनल हाईवे-19 पर रेलिंग फांदकर जान जोखिम में डालते नजर आए। पुलिसकर्मियों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षित पैदल क्रॉसिंग नहीं होने के कारण कई लोग शॉर्टकट अपनाते रहे।
 

विज्ञापन
No Lesson From Highway Death: Pedestrians Continue Crossing NH-19 by Jumping Railings
विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर रविवार को संजय निषाद की सड़क हादसे में मौत के बाद भी लोगों ने सबक नहीं लिया। हादसे के कुछ देर बाद ही नेशनल हाईवे-19 पर महिलाएं, पुरुष और बच्चे जान जोखिम में डालकर एक लेन से दूसरी लेन तक जाते नजर आए। पुलिसकर्मियों ने लोगों को रोकने का प्रयास किया लेकिन कई लोग सुरक्षा रेलिंग फांदकर शॉर्टकट से हाईवे पार करते रहे।
विज्ञापन


रामबाग और ट्रांस यमुना क्षेत्र में हाईवे पार करते समय पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। करीब एक साल पहले स्थानीय लोगों ने सुरक्षित पैदल रास्ते की मांग को लेकर धरना दिया था। क्षेत्रीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने फुट ओवरब्रिज बनवाने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। इसके बावजूद अब तक फुट ओवरब्रिज नहीं बन सका है। हाईवे और सर्विस रोड के बीच रेलिंग तो लगा दी गई लेकिन सुरक्षित पैदल क्रॉसिंग नहीं बनाई गई।
विज्ञापन



विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने बताया कि फुट ओवरब्रिज पुल नेशनल हाईवे से स्वीकृत हो गया है। मेट्रो निर्माण कार्य की वजह से काम चालू नहीं किया गया है। जल्द ही दोनों तरफ से मेट्रो ओवर ब्रिज को बनाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed