फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Non-Teaching School Staff Protest Over Exclusion From Cashless Medical Scheme

UP: कैशलेस इलाज से बाहर रखने पर भड़के शिक्षणेत्तर कर्मचारी, डीआईओएस कार्यालय पर धरना, दिया ज्ञापन

Thu, 20 Aug 2026 10:03 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 20 Aug 2026 10:03 AM IST
सार

आगरा में अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने कैशलेस चिकित्सा योजना में लिपिकों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को शामिल नहीं किए जाने के विरोध में डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ ने 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन शासन को भेजते हुए लंबे समय से लंबित मांगों पर जल्द शासनादेश जारी करने की मांग की।
 

विज्ञापन
Non-Teaching School Staff Protest Over Exclusion From Cashless Medical Scheme
डीआईओएस कार्यालय पर धरना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय परिसर में धरना दिया। सभी ने कैशलेस चिकित्सा योजना में विभाग के लिपिकों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को शामिल नहीं करने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के पदाधिकारियों ने 10 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से शासन को भेजा। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और जिला मंत्री मुरारी सिंह ने कहा कि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की मांगें लंबे समय से शासन स्तर पर लंबित हैं। चार अक्तूबर 2021 और 8 अप्रैल 2025 को शासन स्तर पर हुई बैठकों में कई मांगों पर सहमति और कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद भी अब तक शासनादेश जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन


संघ ने रोके गए भत्तों को बहाल करने, वर्ष 2014 के बाद नियुक्त शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की सामूहिक बीमा कटौती करने, 1 अप्रैल 2005 के बाद सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त कर्मचारियों पर पुरानी पेंशन योजना लागू करने, चतुर्थ श्रेणी से सहायक लिपिक और सहायक लिपिक से प्रधान लिपिक पद पर पदोन्नति के बाद पूर्व की तरह 22वें लाभ के तहत एक वेतन वृद्धि देने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। धरने में संजय पुंडीर, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र त्यागी , संजय शर्मा, वीरेश, संजय जैन, सुशील गौतम, दिलीप, चंद्रपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed