{"_id":"6a32a3eac0f4d5a3140a030e","slug":"one-person-died-after-balcony-collapsed-in-agra-2026-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर बच्चे की माैत; एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर बच्चे की माैत; एक की हालत गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 17 Jun 2026 07:11 PM IST
सार
यूपी के आगरा जिले में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। मकान का छज्जा गिरने से 13 साल के बच्चे की माैत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
मासूम का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के ताजगंज के पक्की सराय क्षेत्र में बुधवार शाम बंद मकान का छज्जा अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। हादसे में नीचे खड़े पापड़ बेचने वाले बुजुर्ग और पास ही खेल रहा 10 वर्षीय बालक दब गया। लोगों ने दोनों को मलबे से निकाला। चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल का गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पत्थर लगने से एक महिला के पैर में भी चोट आई है।
पक्की सराय की मदीना मिस्जद के पास अंसार का पुराना मकान है। मकान में काफी समय से कोई रह नहीं रहा है और ताला लगा रहता है। बुधवार शाम 6 बजे के करीब मकान के बाहर गोबर चौकी निवासी 60 वर्षीय रमेश राठौर पापड़ बेचने के लिए खड़े थे। मकान के पास ही कुछ बच्चे खेल रहे थे। अचानक मकान का छज्जा गिर गया। वहीं पास रहने वाला फैसल पुत्र शानू और रमेश राठौर मलबे के नीचे बद गए।
छज्जा गिरने से हुई तेज आवाज सुनकर आसपास खड़े लोग भागते हुए पहुंचे। लोगों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। सूचना पर मौके पर थाना ताजगंज प्रभारी मौके पर पहुंचे। दोनों को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने फैसल को मृत घोषित कर दिया, जबकि रमेश राठौर की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

महिला के पैर में लगा पत्थर
हादसेे के दौरान मोहल्ले की निवासी परवीन अपने नाती को रमेश की ठेल से पापड़ दिलाने पहुंची थीं। पापड़ लेकर जाते समय ही हादसा हुआ। एक पत्थर उनके पैर में लगा। वह और उनका नाती बाल- बाल बच गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि परिवार में तीनों भाईयों में बंटवारे के बाद मकान अंसार को मिला था। जर्जर हालत में होने के कारण लोगों ने कई बार छज्जा गिरवाने के लिए कहा था। किसी हादसे की आशंका से चेताया था। मकान मालिक ने अगर बातों को ध्यान दिया होता तो आज मासूम की जान नहीं जाती।
तीसरी कक्षा का छात्र था फैसल
पिता शानू ने बताया कि बेटा फैसल तीसरी कक्षा का छात्र था। वह पढ़ने में होशियार था। वह पूरे मोहल्ले का लाडला था। मकान मालिक ने छज्जे की मरम्मत करवा दी होती तो आज बेटा उनके साथ होता। परिवार के लिए फैसल ही जीवन जीने की वजह था।
पक्की सराय क्षेत्र में मकान का छज्जा गिरने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। दोनों घायलों को मलबे से निकाल कर इलाज के लिए भेजा गया था। बालक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की हालत चिंताजनक है। फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। -यतेंद्र सिंह नागर,एसीपी ताज सुरक्षा