सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police investigating 15 suspected mobile numbers in Agneepath Protest Case in Agra

Agneepath Protest: आगरा के मलपुरा में बवाल के दौरान 15 मोबाइल नंबर किसके थे, पुलिस कर रही जांच

अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 22 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
सार

मलपुरा में ग्वालियर हाईवे पर 17 जून को विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल हुआ था। इस मामले की जांच में पुलिस को 15 मोबाइल नंबर संदिग्ध मिले हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये नंबर किसके हैं ? 

Police investigating 15 suspected mobile numbers in Agneepath Protest Case in Agra
मलपुरा में पुलिस की गाड़ियों पर हुआ था पथराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के मलपुरा में अग्निपथ योजना के विरोध में ग्वालियर हाईवे पर हुए बवाल के मामले में एक आरोपी के मोबाइल में मिले व्हाट्स एप ग्रुप इंकलाब जिंदाबाद से भड़काऊ संदेश भेजे गए थे। पुलिस की जांच में यह बात सामने आने के बाद ग्रुप के सक्रिय सदस्यों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। 15 मोबाइल नंबर संदिग्ध मिले हैं, जो बवाल के दौरान प्रतिक्रिया दे रहे थे। पुलिस मोबाइल नंबर धारक का पता कर रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos


17 जून को मलपुरा के बाद गांव में ग्वालियर हाईवे पर बवाल हुआ था। अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं के साथ आए अराजकतत्वों ने पथराव किया था। एसओ की गाड़ी को तोड़ दिया था। पुलिस ने 13 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। नौ आरोपियों को जेल भेजा गया। पुलिस ने सभी के मोबाइल की जांच की थी। यह देखा गया कि उनको किसने भड़काया है ?

विज्ञापन
विज्ञापन

'इंकलाब जिंदाबाद' से युवाओं का भड़काया  

एक आरोपी अभिषेक भी पकड़ा गया था। उसके मोबाइल में एक व्हाट्सएप ग्रुप मिला था, जो इंकलाब जिंदाबाद के नाम से था। इस ग्रुप में युवाओं को भड़काया गया था। इसमें आगजनी करने के संदेश लिखे थे। यह ग्रुप जयपुर का निकला था। इसमें 15 एडमिन भी थे। 300 से ज्यादा लोगों को जोड़ दिया गया। मगर, कुछ ही लोग मैसेज कर रहे थे। इनके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटा रही पुलिस

एसपी आरए सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि ग्रुप से जल्द ही कुछ लोगों को जोड़ा गया था। जिन लोगों को जोड़ा गया था, वह प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे। इसलिए उनका कोई दोष नजर नहीं आता है। अन्य 15 नंबर मिले हैं, जो कि प्रतिक्रिया दे रहे थे। इनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। नंबर उत्तर प्रदेश के साथ राजस्थान के हैं।

हाईवे और एक्सप्रेसवे पर पुलिस तैनात

अग्निपथ योजना के विरोध के मद्देनजर हाईवे और एक्सप्रेसवे पर पुलिस तैनात की गई है। सुबह से लेकर शाम तक पुलिस रहती है। वहीं गांव-गांव जाकर चौपाल में युवाओं को अग्निपथ योजना की जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed