{"_id":"6764f7a6eb8ec9af32073447","slug":"prime-minister-s-video-edited-police-became-active-as-soon-as-it-went-viral-filed-a-case-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रधानमंत्री के वीडियो को इस तरह कर दिया एडिट...भाजपा कार्यकर्ताओं में फैला आक्रोश, दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रधानमंत्री के वीडियो को इस तरह कर दिया एडिट...भाजपा कार्यकर्ताओं में फैला आक्रोश, दर्ज कराया मुकदमा
Fri, 20 Dec 2024 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 20 Dec 2024 10:20 AM IST
सार
आगरा में एक युवक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वीडियो एडिट कर फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। ये वीडियो वायरल होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। उनकी शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जगदीशपुरा थाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के वीडियो को एडिट कर एक युवक ने फेसबुक आईडी पर पोस्ट कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो भाजपाइयों में आक्रोश फैल गया। वो जगदीशपुरा थाने पहुंच गए। बिचपुरी मंडल के उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने आरोपी माेहम्मद सैफ के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
बिचपुरी निवासी मनोज कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे वह अपनी फेसबुक आईडी चला रहे थे। इस दौरान माेहम्मद सैफ की फेसबुक आईडी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी का वीडियो दिखा। जिसे एआई तकनीक से एडिट कर प्रधानमंत्री की छवि को धूमिल करने वाला बना दिया गया था।
बिचपुरी के मंडल अध्यक्ष पदम सिंह के साथ अन्य कार्यकर्ता भी जगदीशपुरा पहुंचे। वीडियो पोस्ट करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना जगदीशपुरा प्रभारी ने बताया कि आईटी एक्ट की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। वीडियो की जांच साइबर सेल कर रही है।