{"_id":"6a9502d70ad91883af09e838","slug":"protest-against-proposed-ugc-rules-kshatriya-mahasabha-demonstrates-in-agra-fatehabad-road-jammed-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजीसी नियमों पर संग्राम: क्षत्रिय महासभा का प्रदर्शन, फतेहाबाद रोड पर लगा जाम; आंवलखेड़ा में पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजीसी नियमों पर संग्राम: क्षत्रिय महासभा का प्रदर्शन, फतेहाबाद रोड पर लगा जाम; आंवलखेड़ा में पैदल मार्च
Mon, 31 Aug 2026 09:58 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 31 Aug 2026 09:58 AM IST
सार
यूजीसी के प्रस्तावित नियमों के विरोध में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने आगरा के फतेहाबाद रोड पर प्रदर्शन किया, जिससे सड़क पर जाम लग गया। आंवलखेड़ा में भी क्षत्रिय समाज ने बैठक के बाद पैदल मार्च निकालकर प्रस्तावित नियमों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
यूजीसी के विरोध में क्षत्रिय महासभा का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूजीसी के प्रस्तावित नियमों के विरोध में रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने फतेहाबाद रोड स्थित रमाडा के सामने प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष हरीशंकर जसावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा मौके पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। प्रदर्शन के कारण फतेहाबाद रोड पर जाम भी लग गया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर यातायात सुचारू कराया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यूजीसी के विवादित नियमों को तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम पत्र भेजा जाएगा। उन्होंने उच्च शिक्षा में आरक्षण समाप्त करने, आरक्षण का आधार जातिगत न होकर आर्थिक स्थिति के आधार पर करने और सरकारी नौकरी वाले परिवारों को आरक्षण का लाभ नहीं दिए जाने की मांग उठाई। इस दौरान लाल सिंह तोमर, अमन चौहान, राहुल दीक्षित, सचिन परमार, अजय धाकरे, अमित जसावत, मोहित चौहान और तारन सिंह जसावत आदि मौजूद रहे।
आंवलखेड़ा में क्षत्रिय समाज ने निकाला पैदल मार्च
यूजीसी के प्रस्तावित नियमों के विरोध में रविवार को आंवलखेड़ा में क्षत्रिय समाज की बैठक हुई। अध्यक्षता नरेंद्र विक्रम सिंह परमार ने की। वक्ताओं ने प्रस्तावित नियमों को वापस लेने की मांग करते हुए आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। बैठक के बाद मांगों के समर्थन में पैदल मार्च भी निकाला गया। संचालन मयंक परमार, हुकुम सिंह चाहर और वीरेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान श्योराज सिंह परमार, मुन्नालाल, अंशुमान शास्त्री, गजेंद्र सिंह परमार, सरपंच मुकेश, बंटी चौहान, बालाजी, कौशलेंद्र सिंह, लाल कुमार, रामू परमार, शीशपाल मास्टर, गुरुदयाल सिंह और रामेश्वर आदि मौजूद रहे।