{"_id":"6a4dcbd427f38aeb6f0931e4","slug":"rain-brings-relief-from-heat-to-people-in-agra-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: आगरा में झमाझम बारिश, लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत; माैसम विभाग ने जारी किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: आगरा में झमाझम बारिश, लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत; माैसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Wed, 08 Jul 2026 09:32 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 08 Jul 2026 09:32 AM IST
सार
पिछले कई दिनों से उमस भरी भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को बारिश से बड़ी राहत मिली। मंगलवार शाम से शुरू हुआ बारिश का दाैर बुधवार सुबह भी जारी रहा।
विज्ञापन
आगरा में बारिश से हो रखा जलभराव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी में पिछले कई दिनों से जारी उमस भरी भीषण गर्मी से परेशान लोगों को मंगलवार शाम हुई बारिश ने बड़ी राहत दी। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही के बाद शाम को मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार के लिए आगरा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विभाग के मुताबिक, बुधवार को 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह से माैसम खुशनुमा रहा। रिमझिम बारिश शुरू हो गई। ऐसे में नाैकरीपेशा लोगों और स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खेरिया मोड़ पर वीआईपी रोड समेत शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया।