सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scorching Heat Takes Toll: Cases of Dizziness, Vomiting and Diarrhoea Surge at Agra's SN Medical College

भीषण गर्मी का कहर: गर्मी से आ रहे चक्कर, उल्टी-दस्त और सिर में हो रहा दर्द; एसएन में बढ़ी मरीजों की भीड़

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 23 Jun 2026 10:21 AM IST
विज्ञापन
सार

भीषण गर्मी और लू के चलते आगरा में डायरिया, डिहाइड्रेशन, चक्कर, उल्टी-दस्त और सिरदर्द के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी और इमरजेंसी में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं, जबकि दवाओं की कमी से भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। 
 

Scorching Heat Takes Toll: Cases of Dizziness, Vomiting and Diarrhoea Surge at Agra's SN Medical College
एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की लगी भीड़। अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के कारण डायरिया, डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की खासी भीड़ जुटी। इनमें गर्मी से चक्कर आने, उल्टी-दस्त और सिर में दर्द की परेशानी मिल रही है। पसीना अधिक आने पर ब्लड प्रेशर भी कम मिल रहा है। हालत गंभीर मिलने पर इनको भर्ती भी करना पड़ रहा है।


ये भी पढ़ें -  UP: अपनों ने मोड़ा मुंह, दोस्त ने निभाया आखिरी फर्ज; 70 लाख के कर्ज में डूबे कारोबारी की दर्दनाक कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन





 

ओपीडी में 3,887 मरीज आए। इसमें 1,387 नए और 2,200 पुराने मरीज रहे। सबसे ज्यादा मेडिसिन विभाग में 721 मरीज आए। मेडिसिन विभाग के डॉ. अजित चाहर ने बताया कि भीषण गर्मी और बाहर का दूषित भोजन करने से उल्टी-दस्त, पेट में दर्द के मरीज सबसे ज्यादा हैं। कई ऐसे मरीज भी आए, जिनको चक्कर आ रहे थे। सिरदर्द हो रहा था और शरीर में पानी की कमी भी मिली। ऐसे 8-10 मरीजों को भर्ती किया। इमरजेंसी में भी ऐसे रोजाना 10-12 मरीज आ रहे हैं। राहत की बात है कि प्रारंभिक इलाज देने के बाद 24 घंटे में ठीक हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें -  BPSC 70th Final Result: पहले ही प्रयास में फतह, अंजली चौधरी बनीं मिसाल; परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर


 

त्वचा रोग विभाग के डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि तेज धूप और गर्मी से सन बर्न, लाल दाने, चकत्ते, खुजली-जलन के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। धूप के सीधे संपर्क वाले हिस्सों पर झाइयां, चकत्ते, लाल दाने, खुजली की परेशानी मिल रही है। इनमें कामकाजी लोग अधिक हैं, जो अधिकतर समय कार्यालय-घर के बाहर रहते हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: चार गोलियां लगीं, फिर भी दबोच लिया एक हमलावर; अधिवक्ता के भाई की बहादुरी सीसीटीवी में हुई कैद


 
विज्ञापन

दवाओं की कमी, बाहर से खरीद रहे मरीज
एसएन के मरीज दवाओं की कमी से भी जूझ रहे हैं। इसमें त्वचा रोग, हड्डी रोग, हृदय रोग , पेट रोग समेत कई बीमारियों की पर्चे पर लिखी सभी दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। मरीज इनको खरीदने के लिए मजबूर हैं। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि दवाओं का ऑर्डर कर दिया है, इसी सप्ताह से मिलने लगेंगी।

ये भी पढ़ें -  जल्द खत्म होगा इंतजार: आगरा मेट्रो के ये चार स्टेशन हुए तैयार, जानें कब से कर सकेंगे सफर; सामने आई नई तारीख


 

ये बोले मरीज: 7 में से चार दवाएं ही मिलीं
धनौली की राजकुमारी ने बताया कि हड्डी की परेशानी में दिखाने आई। डॉक्टर साहब ने पर्चे पर 7 दवाएं लिखीं, जिसमें काउंटर से चार दवाओं की पर्ची बनाई, बाकी खरीदने के लिए कहा।

ये भी पढ़ें -  UP: सोशल मीडिया पर बच्चों के बारे में कुछ भी शेयर करने से पहले सोच लें, पांच साल तक की है सजा; दो युवक बुरे फंसे
 

तीन दवाएं खरीदनी पड़ी
खंदौली के भीकम सिंह ने बताया कि त्वचा रोग की दवा लेने आया। सात दवाओं में से चार ही मिलीं, तीन दवाएं बाजार से करीब 1100 रुपये की खरीदनी पड़ी। ये भी मिल जाती तो आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed