सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Study MBA and MSW from Home: Agra University Plans to Launch Nine Online Courses

अब घर बैठे करें MBA और MSW: आगरा विश्वविद्यालय शुरू करेगा नौ ऑनलाइन कोर्स, यूजीसी को भेजा गया प्रस्ताव

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 23 Jun 2026 11:21 AM IST
विज्ञापन
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय नौकरीपेशा और व्यवसायी लोगों के लिए नौ पाठ्यक्रम ऑनलाइन शुरू करने की तैयारी कर रहा है। एमबीए, एमएसडब्ल्यू, बीकॉम और एमकॉम समेत इन कोर्सों के लिए यूजीसी को प्रस्ताव भेजा गया है, जिसकी मंजूरी के बाद इसी वर्ष से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो सकती है।

Study MBA and MSW from Home: Agra University Plans to Launch Nine Online Courses
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

नौकरी के साथ मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) या मास्टर ऑफ सोशल वर्क (एमएसडब्ल्यू) कोर्स घर बैठे करना चाहते हैं तो डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से भी कर सकेंगे। विवि ने नौ कोर्स ऑनलाइन कराने की तैयारी कर रहा है। इसका प्रस्ताव विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को भेजा जा चुका है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद नौ कोर्स की पढ़ाई ऑनलाइन शुरू करा दी जाएगी।


ये भी पढ़ें -  UP: अपनों ने मोड़ा मुंह, दोस्त ने निभाया आखिरी फर्ज; 70 लाख के कर्ज में डूबे कारोबारी की दर्दनाक कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कई लोगों डिग्री हासिल करना चाहते हैं लेकिन नौकरी या व्यापार के कारण पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। इसकी वजह संस्थान या कॉलेज जाने का समय नहीं होना रहता है। अब विवि की तरफ से कई महत्वपूर्ण कोर्स ऑनलाइन पढ़ाने की तैयारी है। इसमें बीकॉम, एमकॉम, बीबीए, एमबीए, बीसीए, एमसीए, एमबी ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट, सोशियोलॉजी और मास्टर ऑफ सोशल वर्क (एमएसडब्ल्यू) कोर्स हैं।

ये भी पढ़ें -  BPSC 70th Final Result: पहले ही प्रयास में फतह, अंजली चौधरी बनीं मिसाल; परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर





 

अभी इन नौ कोर्स का प्रस्ताव यूजीसी को भेजा गया है। विवि अधिकारियों को उम्मीद है कि यह सभी कोर्स ऑनलाइन इसी वर्ष से शुरू कर दिए जाएंगे। सेंटर फॉर डिस्टेंस लर्निंग एंड ऑनलाइन एजुकेशन के निदेशक डॉ. शरद कुमार उपाध्याय ने बताया कि पहले चरण में नौ कोर्स की अनुमति यूजीसी से मांगी गई है। उनको उम्मीद है कि अगले माह तक स्वीकृति मिल जाएगी। यह सभी नौ कोर्स विवि के आवासीय संस्थानों में संचालित किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: चार गोलियां लगीं, फिर भी दबोच लिया एक हमलावर; अधिवक्ता के भाई की बहादुरी सीसीटीवी में हुई कैद
 
विज्ञापन

फीस और सीट का होगा निर्धारण
ऑनलाइन कोर्स के लिए कितनी फीस व सीट होगी, इसका निर्धारण नहीं किया गया है हालांकि अभी शुरुआत में विवि यह कोर्स अपने पुराने शिक्षकों से ही संचालित कराएगा। इसके बाद नए शिक्षकों की तैनाती पर विचार किया जाएगा। यूजीसी से अनुमति के बाद सीट और फीस का मानक भी तय किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -  भीषण गर्मी का कहर: गर्मी से आ रहे चक्कर, उल्टी-दस्त और सिर में हो रहा दर्द; एसएन में बढ़ी मरीजों की भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed