सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sikh community has expressed its protest against Rahul Gandhi statement

UP: राहुल गांधी के खिलाफ फूटा आक्रोश, सिख समाज ने की नारेबाजी; कांग्रेस नेता से की ये मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 06 Feb 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को आगरा में सिख समाज ने कांग्रेस नेता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बयान पर आक्रोश जताया।

Sikh community has expressed its protest against Rahul Gandhi statement
कांग्रेस नेता के बयान पर विरोध जताता सिख समाज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के जयपुर हाउस में एडीए कार्यालय के सामने सिख समाज ने राहुल गांधी के केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहने का विरोध किया। उन्होंने प्रदर्शन कर राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। उनके बयान को सिख समाज का अपमान और कांग्रेस की सिख विरोधी मानसिकता का जीवंत प्रमाण बताया है।
Trending Videos


बंटी ग्रोवर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास सिख समाज के खिलाफ गद्दारी, दमन और विश्वासघात से भरा रहा है। ऑपरेशन ब्लू स्टार और 1984 के सिखों के कत्लेआम को देश कभी नहीं भूल सकता। आज संसद में सिख केंद्रीय मंत्री के साथ किया गया दुर्व्यवहार उसी कांग्रेस मानसिकता की निरंतरता है। बॉबी बेदी ने कहा कि राहुल गांधी का यह आचरण न केवल एक केंद्रीय मंत्री का अपमान है, बल्कि पूरे सिख समाज की भावनाओं पर सीधा प्रहार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अवतार सिंह गिल ने कहा कि जब तक राहुल गांधी अपनी गलती को नहीं स्वीकारते तब तक समाज विरोध करता रहेगा। इस विरोध प्रदर्शन में परमजीत सिंह बग्गा, जसवीर सिंह अरोरा, त्रिलोचन सिंह अरोरा, भूपेंद्र सिंह चौधरी, सन्नी अरोरा, मन्नू महाजन, देवेंद्र पाल सिंह, सोनू, मनीष शर्मा व अन्य समाज के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed