फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP MP Ramji Lal Suman Questions Agra Administration Over Eviction Notices to Poor Residents

यूपी: गरीबों की झोपड़ी को हाथ भी लगाया तो खैर नहीं...सपा सांसद की प्रशासन को चेतावनी, सिस्टम पर किया सीधा सवाल

Tue, 15 Sep 2026 11:26 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 15 Sep 2026 11:26 AM IST
सार

आगरा के खंदारी स्थित बापू नगर पहुंचे सपा सांसद रामजी लाल सुमन बोले- रसूखदारों पर कार्रवाई के बिना गरीब की झोपड़ी को हाथ भी लगाया तो खैर नहीं।
 

विज्ञापन
SP MP Ramji Lal Suman Questions Agra Administration Over Eviction Notices to Poor Residents
सपा सांसद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के खंदारी स्थित बापू नगर में सिंचाई विभाग से जारी 200 से अधिक लोगों के बेदखली नोटिस पर सियासत गर्मा गई है। सोमवार को पीड़ितों से मिलने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने प्रशासन के दोहरे रवैए पर जुबानी हमला बोला। कहा कि अमीरों के मॉल पर अफसर चुप्पी साधे हुए हैं जबकि गरीबों को उजाड़ने के लिए नोटिस भेज दिए हैं।
विज्ञापन


सुमन ने कहा रसूखदारों पर कार्रवाई के बिना अगर गरीब की झोपड़ी को हाथ भी लगाया तो खैर नहीं होगी। उन्होंने कहा कहा कि 80 वर्षों से काबिज बेबस गरीबों को डराने-धमकाने की सरकारी साजिश अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नहर की बेशकीमती जमीन पर अमीरों ने कब्जा जमाकर सिकंदरा से खंदारी, भगवान टॉकीज, सुल्तानगंज की पुलिया से वॉटर वर्क्स तक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, मॉल और शोरूम खड़े कर लिए।
विज्ञापन



एडीए ने बिना भू-स्वामित्व जांचे इनके नक्शे धड़ाधड़ स्वीकृत कर दिए। इन रसूखदारों की चौखट तक जाने में सरकारी तंत्र के हाथ-पांव कांपते हैं, वहीं दूसरी ओर असहाय गरीबों को उजाड़ने का खेल खेला जा रहा है। मौके पर सपा नेता धर्मेंद्र यादव, सोमेश गुप्ता, बंटी यादव, आशु शर्मा, उमेश यादव, विनीत यादव, बिजेंद्र सिंह, कान्हा गुप्ता, राजेश गुप्ता, अजीज खान, मोनिका सिंह, गीता सिंह, राजश्री देवी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed