{"_id":"6a7796a4e2e54a7c4f0cef09","slug":"student-studying-at-tuition-killed-by-a-gunshot-agra-news-c-25-1-agr1008-1129304-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बंदूक से चली गोली, ट्यूशन पढ़ रहे छात्र की दर्दनाक मौत; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बंदूक से चली गोली, ट्यूशन पढ़ रहे छात्र की दर्दनाक मौत; परिवार में मचा कोहराम
Sun, 09 Aug 2026 02:20 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:20 AM IST
सार
फायरिंग में मोहित की बाईं जांघ में छर्रे लग गए। छात्र को गोली लगने की जानकारी पर घबराए परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। परिजन उसे इलाज के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान मोहित की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक मोहित का फायल फोटो।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के गांव बसई अरेला में शनिवार शाम निर्माणाधीन मकान में रखी बंदूक देखने के दौरान फायर हो गया। हादसे में ट्यूशन पढ़ने आए छात्र मोहित (17) के पैर में छर्रे लग गए। इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बसई अरेला गांव निवासी ओम शर्मा के निर्माणाधीन मकान में उनका बेटा आकाश कक्षा 12 के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है। नीलगाय और जंगली सुअरों से फसल की रखवाली के लिए गांव में कुछ शिकारी बुलाए गए थे। उनकी बंदूक निर्माणाधीन मकान के अंदर रखी थी।
ट्यूशन पढ़ रहे बच्चों की नजर बंदूक पर पड़ गई। बच्चे कौतूहलवश उसे देखने लगे, तभी अचानक फायर हो गया। फायरिंग में मोहित पुत्र विनोद प्रजापति की बाईं जांघ में छर्रे लग गए। छात्र को गोली लगने की जानकारी पर घबराए परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। परिजन उसे इलाज के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान मोहित की मौत हो गई। सूचना पर एसीपी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि अभी परिवार के लोगों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं गोली लगने से छात्र की मौत से परिवार के लोगों की रो-रोकर हालत खराब है। परिजन के मुताबिक मोहित से छोटा एक और भाई हैं। साथ ही दो बहनें भी हैं। पिता खेती करते हैं।