{"_id":"6a852a0eff27a3d17d0b5c9b","slug":"students-advised-against-making-unknown-friends-on-social-media-warned-of-cyber-fraud-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं आप भी तो नहीं: सोशल मीडिया पर न बनाएं अनजान दोस्त, मुसीबत में डाल देगी ये दोस्ती; छात्राएं रहें सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं आप भी तो नहीं: सोशल मीडिया पर न बनाएं अनजान दोस्त, मुसीबत में डाल देगी ये दोस्ती; छात्राएं रहें सावधान
Wed, 19 Aug 2026 09:29 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 19 Aug 2026 09:29 AM IST
सार
अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम में छात्राओं को महिला थाने का भ्रमण कराया गया और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
श्री रत्न मुनि जैन इंटर काॅलेज की छात्राएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत मंगलवार को श्री रत्न मुनि जैन इंटर काॅलेज की छात्राओं को महिला थाने का भ्रमण कराया गया। छात्राओं को सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की जानकारी दी गई। थाने के एसआई अरुण कुमार ने बताया कि महिलाओं की शिकायत के लिए महिला थाना है। यहां महिला पुलिसकर्मी तैनात रहती हैं।
उन्होंने बताया कि काॅलेज में कोई परेशान करे तो परिजन को बताएं। अगर वे कार्रवाई नहीं कराते हैं तो स्कूल में बताएं। वहां भी कोई नहीं सुने तो पुलिस के पास आएं। हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी है। महिला पुलिसकर्मी आपकी शिकायत सुनेंगी और तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाव के बारे में भी बताया गया। कहा कि फेसबुक, इंस्टाग्राम का सीमित उपयोग करें। सोशल मीडिया पर अनजान दोस्त न बनाएं। साइबर ठग दोस्त बनकर ठगी कर सकते हैं।
विज्ञापन
अगर किसी ऑटो या बस में सफर कर रहे हैं और कोई गलत हरकत करे तो पुलिस की सहायता के लिए 112 नंबर मिलाएं। आठ से 10 मिनट में पुलिस पहुंच जाएगी। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला थाने की कार्यप्रणाली के बारे में भी बताया गया। इस दाैरान कॉलेज के उप प्रधानाचार्य प्रह्लाद शर्मा, शिक्षिका निशा वर्मा, पूनम सिंह माैजूद रहीं।