Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The department will select a new agency for e-bus tickets.

Agra News: ई-बसों के टिकट के लिए नई एजेंसी चुनेगा विभाग

Thu, 05 Nov 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 05 Nov 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
The department will select a new agency for e-bus tickets.
आगरा। आगरा-मथुरा की इलेक्ट्रिक बसों में टिकट व्यवस्था के लिए नई एजेंसी चुनी जाएगी। मौजूदा एजेंसी का अनुबंध 16 दिसंबर को पूरा हो रहा है। नई निविदा आमंत्रित करने की मंजूरी दी गई है। वहीं, यात्रियों की सुविधा के लिए पीपीपी मॉडल पर बस स्टॉप विकसित करने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


बुधवार को मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में हुई कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में ये फैसले लिए गए। यही नहीं आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड का मुख्य कार्यालय नौलक्खा से नगर निगम के एमजी रोड स्थित कार्यालय में स्थानांतरित होगा। स्थानांतरण के बाद कंपनी अध्यक्ष और निदेशकों की नियुक्ति के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी मिलने की जानकारी दी गई। बसों में टिकट जारी करने वाली सेवा प्रदाता कंपनी के अनुबंध को नई निविदा पूरी होने या प्रस्तावित अवधि तक, जो पहले हो, वर्तमान दरों और शर्तों पर बढ़ाने की मंजूरी दी गई। बैठक में जिलाधिकारी मनीष कुमार बंसल, नगरायुक्त संतोष कुमार, एडीए उपाध्यक्ष विजय कुमार, एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान और सीएस ईशा भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed