{"_id":"6a8684055eab8dcb880552e2","slug":"trade-banned-outside-kaluaram-mandi-goods-to-be-seized-for-violations-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: कलुआराम मंडी के बाहर व्यापार किया तो माल होगा जब्त, प्रशासन ने दिए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: कलुआराम मंडी के बाहर व्यापार किया तो माल होगा जब्त, प्रशासन ने दिए ये निर्देश
Thu, 20 Aug 2026 10:05 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 20 Aug 2026 10:05 AM IST
सार
आगरा के बसई में कलुआराम मंडी के बाहर सड़क और अवैध आढ़तों पर व्यापार करने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। बिना लाइसेंस या निर्धारित स्थान से बाहर व्यापार करते पकड़े जाने पर माल जब्त कर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने व्यापारियों को बरौली अहीर स्थित नवीन फल एवं सब्जी मंडी में जाकर कारोबार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कलुआराम मंडी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बसई में कलुआराम मंडी के बाहर सड़क पर व्यापार पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। कोई व्यापारी मिल गया तो उसका माल जब्त कर कार्रवाई होगी। व्यापारियों को बसई की सड़कों की जगह बरौली अहीर मंडी में जाकर व्यापार करने के लिए कहा गया है।
सिटी मजिस्ट्रेट अमित शुक्ला ने बुधवार को बसई में सड़कों और अवैध आढ़तों में व्यापार करने वाले व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि वह नवीन फल एवं सब्जी मंडी बरौली अहीर में जाकर व्यापार करें। जिनके पास लाइसेंस नहीं है वह लाइसेंस ले लें। कोई भी अवैध रूप से व्यापार करता मिला उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सिटी मजिस्ट्रेट ने मंडी पर्यवेक्षक विनोद कुमार गुप्ता, मंडी निरीक्षक दीपचंद गुप्ता, मनीष राठौर व अशोक कुमार और मंडी सहायक विशंभर सिंह की टीम गठित की है। टीम बृहस्पतिवार सुबह से ऐसे व्यापारियों की सूची तैयार करेगी जो बिना लाइसेंस या जारी लाइसेंस से दूसरी जगह व्यापार कर रहे हैं। उन्होंने मंडी निरीक्षक दीप चंद गुप्ता को निर्देश दिए कि वह बरौली अहीर मंडी परिसर की सभी दुकानों को नियमित खुलवाएं। मंडी परिसर में मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करें।