{"_id":"62bfb39ea9142402f5594a95","slug":"udaipur-murder-controversial-statement-of-swami-vasudevanand-saraswati","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Udaipur Murder: अगर कोई हमें एक थप्पड़ मारे तो उसे चार मारो...स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती का विवादित बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur Murder: अगर कोई हमें एक थप्पड़ मारे तो उसे चार मारो...स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती का विवादित बयान
Tue, 05 Jul 2022 01:47 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 05 Jul 2022 01:47 PM IST
सार
बद्रीकाश्रम पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बहुत दिन हो गए हमें शांति व्यवस्था को संभालते-संभालते। अगर यह लोग एक थप्पड़ हमें मारें तो उन्हें चार थप्पड़ मारो, तभी ऐसे लोग ठीक होंगे।
विज्ञापन
Swami Vasudevanand Saraswati
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बद्रीकाश्रम पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने उदयपुर में कन्हैयालाल की निर्मम हत्या को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अगर हमें कोई थप्पड़ मारकर चला जाए और हम चुपचाप बैठे रहें ये अब नहीं चलेगा। उन्होंने यह विवादास्पद बयान शुक्रवार को दावनल कुंड स्थित गोस्वामी भवन में पत्रकारों से वार्ता के दौरान दिया।
उन्होंने कहा कि वे लोग जो देश में अशांति और अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं, वह देश में शांति से रहें और सभी को शांति से रहने दें। मुस्लिम समाज इसी प्रकार से वारदातों को अंजाम देता है तो हिंदू समाज को भी उनसे डटकर मुकाबला करना चाहिए। बहुत दिन हो गए हमें शांति व्यवस्था को संभालते-संभालते। अगर यह लोग एक थप्पड़ हमें मारें तो उन्हें चार थप्पड़ मारो, तभी ऐसे लोग ठीक होंगे।
कानपुर और प्रयागराज में हुए दंगों पर उन्होंने कहा कि इन दंगों का जवाब प्रदेश सरकार ने सही प्रकार से दे दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज अपने बच्चों को धमकाकर रखता है आगे बढ़ने के लिए क्यों प्रेरित नहीं करता। उन्हें डराकर मत रखिए बल्कि वर्तमान हालातों से उन्हें अवगत कराते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें, जिससे बच्चे आगे चलकर देश और राष्ट्र का हित कर सकें।
विज्ञापन
संतों और धर्मावलंबियों द्वारा बार-बार हिंदुओं को जागृत करने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि हिंदू समाज आलस्य के कारण जागृत नहीं हो पा रहा है। हिंदू समाज अगर अब जागृत नहीं हुआ तो बहुत देर हो जाएगी।

Trending Videos
51 बटुक ब्राह्मणों का हुआ यज्ञोपवीत संस्कार
दावानल कुंड स्थित गोस्वामी भवन में शुक्रवार को 51 बटुक ब्राह्मणों का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया। शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज द्वारा सभी बटुक ब्राह्मणों को गायत्री मंत्र की दीक्षा प्रदान की गई।
गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर उन्होंने कहा कि समस्त हिंदू समाज को एक होकर सनातन धर्म के सभी पर्वों को हर्षोल्लास से मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मथुरा का श्रीकृष्ण जन्मभूमि अति शीघ्र मुक्त हो और भगवान कृष्ण का भव्य मंदिर वहां बनना चाहिए। इस अवसर पर श्याम सुंदर गोस्वामी, जुगल किशोर गोस्वामी, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा नगर अध्यक्ष आचार्य रामविलास चतुर्वेदी थे।