फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UGC Rules Protest: Kshatriya Organisations Announce Foot March from Agra to Delhi on January 10

यूपी: यूजीसी पर आर-पार की लड़ाई! आगरा से दिल्ली तक पैदल न्याय यात्रा, 10 जनवरी को सड़क पर उतरेंगे क्षत्रिय

Mon, 26 Oct 2026 10:15 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 26 Oct 2026 10:15 AM IST
सार

आगरा के आरबीएस कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरता एवं विजय पर्व समारोह में देशभर से आए क्षत्रिय संगठनों के प्रतिनिधियों ने यूजीसी के नए नियमों का विरोध किया। राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने 10 जनवरी को आगरा से दिल्ली तक पैदल न्याय यात्रा निकालने की घोषणा की।
 

विज्ञापन
UGC Rules Protest: Kshatriya Organisations Announce Foot March from Agra to Delhi on January 10
मुख्य अतिथि मेघराज सिंह रॉयल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के आरबीएस कॉलेज के राव कृष्णपाल सिंह ऑडिटोरियम में रविवार को क्षत्रिय सभा जिला आगरा की ओर से राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरता एवं विजय पर्व समारोह : शौर्य से संकल्प तक का आयोजन किया गया। देशभर से आए क्षत्रिय संगठनों के प्रतिनिधियों ने यूजीसी के नए नियमों का विरोध करते हुए यूजीसी रोलबैक के नारे लगाए गए।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने 10 जनवरी को आगरा से दिल्ली तक पैदल न्याय यात्रा निकालने का एलान किया। उन्होंने कहा कि यूजीसी के नए नियमों के विरोध में समाज को जागरूक किया जा रहा है। चार राज्यों में न्याय यात्रा निकाली जा चुकी है। यह लड़ाई बच्चों के भविष्य के लिए है, किसी जाति या संप्रदाय के खिलाफ नहीं।
विज्ञापन


यूनाइटेड ग्लोबल पीस फाउंडेशन के चेयरमैन मेघराज सिंह रॉयल ने कहा कि राजपूतों का धर्म सर्वसमाज की सेवा करना है। पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह ने समाज से एकजुट होकर अपनी शक्ति पहचानने का आह्वान किया। विजयपाल सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान में सुधार का संकल्प लेना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह परमार और कार्यक्रम संयोजक गौरव परमार ने शिक्षा, सामाजिक समरसता और कुरीतियों के उन्मूलन पर जोर दिया। शुभारंभ भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। अनाया परमार ने श्रीरामचंद्र कृपालु भजमन... पर सुंदर प्रस्तुति दी। संचालन गजेंद्र सिंह परमार ने किया।


इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, पूर्व विधायक रविंद्र सिंह, डॉ. रामकेश परमार, कपूरचंद सिकरवार, आरपी सिंह जादौन, दिनेश सिकरवार, डॉ. रामलखन सिंह राठौर, श्याम भदौरिया, शीलेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed