{"_id":"622b2e88572b9a34a53164b0","slug":"up-election-result-2022-bsp-third-position-on-six-assembly-seats-of-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra Election Result: 'दलितों की राजधानी' में दम तोड़ गया हाथी, छह सीटों पर तीसरे स्थान पर रही बसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Election Result: 'दलितों की राजधानी' में दम तोड़ गया हाथी, छह सीटों पर तीसरे स्थान पर रही बसपा
Fri, 11 Mar 2022 04:42 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 11 Mar 2022 04:42 PM IST
सार
आगरा में भाजपा की लहर के आगे कोई दल टिक भी नहीं सका। जिले की नौ में से सात सीट जीतने वाली बसपा भी इस बार तीसरे स्थान पर खिसक गई।
विज्ञापन
बसपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महज दस साल के अंदर दलितों की राजधानी में बसपा का किला पूरी तरह से ढह गया। बीते चुनाव में बसपा आगरा की 9 में से 8 सीटों पर दूसरे नंबर पर रही, पर इस बार बसपा का हाथी दम तोड़ गया और 9 में से 6 सीटों पर बसपा प्रत्याशियों को तीसरे नंबर पर संतोष करना पड़ा। साल दर साल बसपा को मिलने वाले वोटों में कमी दर्ज की गई। इस चुनाव में बसपा का बेस वोट बैंक दलित वोट हर सीट पर खिसक कर भाजपा के पाले में पहुंच गया।
विज्ञापन
जिले में बसपा केवल एत्मादपुर सीट पर ही प्रदर्शन कर सकी। अन्य सभी सीटों पर प्रत्याशी बेस वोट भी नहीं ला सके। आगरा छावनी बसपा का दुर्ग रहा, पर पार्टी के कार्यकर्ता डॉ. भारतेंदु अरुण तीसरे नंबर पर रहे। एत्मादपुर छोड़कर हर सीट पर बसपा के वोटों में कमी आई। बाह, फतेहाबाद, सीकरी, दक्षिण में बसपा का बेहद कमजोर प्रदर्शन रहा। उत्तर विधानसभा में बसपा पुराना प्रदर्शन भी न दोहरा सकी। दस साल में बसपा का सबसे कमजोर प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन
बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी गोरेलाल ने बताया कि जनादेश का सम्मान है। संगठन, प्रत्याशी, प्रबंधन, आखिर कहां कमी रही, इसका आकलन पार्टी करेगी। जनता के बीच भरोसा कायम करने को काम करते रहेंगे।
विज्ञापन
बसपा का प्रदर्शन
| विधानसभा | 2012 | 2017 | 2022 |
| आगरा छावनी | 67786 | 66853 | 54409 |
| आगरा उत्तर | 45045 | 48800 | 41447 |
| आगरा दक्षिण | 39951 | 57657 | 38219 |
| आगरा ग्रामीण | 69969 | 64591 | 60702 |
| फतेहाबाद | 73098 | 35050 | 40896 |
| एत्मादपुर | 79982 | 90126 | 98414 |
| खेरागढ़ | 69533 | 61511 | 28988 |
| फतेहपुर सीकरी | 67191 | 56249 | 59530 |
| बाह | 72908 | 57427 | 50618 |