फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP ITI Admission: Fifth-Round Applications for Vacant Seats Begin October 6

आईटीआई में प्रवेश का एक और मौका: खाली सीटों पर पांचवें चरण के आवेदन आज से, 11 अक्तूबर तक कर सकेंगे अप्लाई

Tue, 06 Oct 2026 12:31 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 06 Oct 2026 12:31 PM IST
सार

राजकीय और निजी आईटीआई में चौथे चरण के बाद खाली रह गई सीटों पर पांचवें चरण के प्रवेश के लिए 6 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। अभ्यर्थी 11 अक्तूबर रात 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि पहले चयनित होकर प्रवेश न लेने वाले अभ्यर्थी भी दोबारा विकल्प भर सकेंगे।
 

विज्ञापन
UP ITI Admission: Fifth-Round Applications for Vacant Seats Begin October 6
आईटीआई आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया गया है। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से पांचवें चरण के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 अक्तूबर से शुरू होंगे।
विज्ञापन


आईटीआई जेडी संजय सागर ने बताया कि चौथे चरण की प्रवेश प्रक्रिया के बाद 3 अक्तूबर तक जिन राजकीय और निजी आईटीआई में सीटें खाली रह गई हैं, उन पर प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए हैं। ऐसे अभ्यर्थी जिनका पूर्व के चरणों में प्रवेश के लिए चयन हुआ था लेकिन किसी कारण से उन्होंने संस्थान में प्रवेश नहीं लिया, वे भी दोबारा पंजीकरण कर विकल्प भर सकेंगे।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को परिषद की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। पहले से पंजीकृत अभ्यर्थी नए विकल्प भर सकेंगे, जबकि नए अभ्यर्थियों के लिए अलग से आवेदन का लिंक उपलब्ध रहेगा। आवेदन शुल्क: सामान्य और पिछड़ा वर्ग के लिए 300 रुपये, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए 250 रुपये तथा सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। आवेदन प्रक्रिया 11 अक्तूबर रात 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed