फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women Hold Candlelight March Against Liquor Shop, Protest Continues for 35 Days

Agra: 35 दिन से शराब ठेके के खिलाफ धरना, अब महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च; बोलीं-स्थायी रूप से हटाओ

Wed, 19 Aug 2026 12:06 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 19 Aug 2026 12:06 PM IST
सार

आलोक नगर, जयपुर हाउस में शराब का ठेका स्थायी रूप से हटाने की मांग को लेकर महिलाओं और क्षेत्रीय लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। शराब की दुकान कई दिनों से बंद है, लेकिन ठेका स्थायी रूप से हटाने की मांग को लेकर क्षेत्रवासी 35 दिन से धरने पर बैठे हैं।
 

विज्ञापन
Women Hold Candlelight March Against Liquor Shop, Protest Continues for 35 Days
35 दिन से शराब ठेके के खिलाफ धरना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के आलोक नगर, जयपुर हाउस स्थित शराब के ठेके को स्थायी रूप से हटाने की मांग करते हुए महिलाओं और क्षेत्रीय लोगों ने मंगलवार को कैंडल मार्च निकाला। बैंक कॉलोनी चौराहे से शुरू हुआ मार्च प्रताप नगर चौराहे तक गया।
विज्ञापन


महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में स्थानीय निवासियों, महिलाओं ने भाग लिया। शराब की दुकान हटाने की मांग करते हुए क्षेत्रवासी पिछले 35 दिनों से लगातार धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन


धरने के कारण शराब की दुकान पिछले कई दिनों से बंद है, लेकिन आंदोलनकारियों की मांग है कि इसे यहां से स्थायी रूप से स्थानांतरित किया जाए। कांग्रेस नेता ने कहा कि जब तक ठेका यहां से हटाया नहीं जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मार्च में पूर्व पार्षद अनुज शर्मा, याकूब शेख, बुरहान शमशी, बिल्लू चौहान, बबलू धाकड़ आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed