{"_id":"68c4eddb229d3e802d0d968b","slug":"women-jump-after-husband-s-death-cisf-saves-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पति की मौत के बाद बच्चों का छिन गया सहारा...यमुना में कूद गई महिला, पुलिस ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पति की मौत के बाद बच्चों का छिन गया सहारा...यमुना में कूद गई महिला, पुलिस ने बचाई जान
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 13 Sep 2025 09:36 AM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक महिला ने यमुना नदी में जान देने के लिए छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए पिता भी पीछे से यमुना में कूद गए। पुलिसकर्मियों ने महिला को बचा लिया, लेकिन उसके पिता का सुराग नहीं लग सका है।

महिला की बचाई जान
- फोटो : पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
विस्तार
पति की माैत के बाद एत्माउद्दाैला क्षेत्र में बच्चों को लेने पहुंचीं कुआंखेड़ा, ताजगंज की रहने वाली नीतू ने देवर से विवाद के बाद बृहस्पतिवार शाम यमुना किनारा मार्ग से यमुना में छलांग लगा दी। महिला के साथ में चल रहे पिता उसे बचाने के लिए यमुना में कूद गए। तेज बहाव में दोनों बहने लगे। एक किमी दूर पिता-बेटी को ताजमहल की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ जवानों ने देख लिया। इस पर जल पुलिस ने बेटी को बचा लिया। पिता का पता नहीं चल सका। उनकी तलाश की जा रही है।
घटना शाम तकरीबन 7 बजे की है। यमुना में बाढ़ की वजह से पानी अधिक है। ताज सुरक्षा थाना पुलिस के एसआई शिवराज सिंह ने बताया कि ताजमहल की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ जवानों ने बचाओ-बचाओ की आवाज सुनी। आवाज ताजमहल के पीछे यमुना से आ रही थी। उन्होंने जल पुलिस को सूचना दी। इस पर मुख्य आरक्षी संजय कुमार स्टीमर में टीम के साथ पहुंच गए।
टाॅर्च की मदद से महिला को देखा गया। वह यमुना के तेज बहाव में बहती हुई जा रही थीं। संजय कुमार पानी में कूद गए। तैरते हुए महिला के पास तक पहुंचे। बाद में ट्यूब और रस्सी के सहारे महिला को बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि पिता भी पास ही बह गए थे। इस पर उनकी तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चला।

Trending Videos