सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   103 couples got married, making the mass wedding ceremony memorable.

Aligarh News: 103 जोड़ों ने रचाई शादी, यादगार बना सामूहिक विवाह समारोह

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
103 couples got married, making the mass wedding ceremony memorable.
श्रम विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में वर वधू को आशीर्वाद देते अ​धिकारी।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
श्रम विभाग की ओर से रविवार को रामघाट रोड स्थित तालानगरी के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 103 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर नई जिंदगी की शुरुआत की। पहली बार मंडल स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में दिनभर उत्सव जैसा माहौल रहा। कन्यादान के दौरान परिजनों की आंखें नम हो गईं और पूरा पंडाल भावनाओं से भर गया।
Trending Videos



कार्यक्रम में 103 जोड़ों में से 98 हिंदू और पांच मुस्लिम समुदाय के थे। सभी ने अपने-अपने धर्म और रीति-रिवाज के अनुसार विवाह की रस्में पूरी कीं। हिंदू जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सात फेरे लिए, जबकि मुस्लिम जोड़ों का निकाह आयतों के साथ संपन्न हुआ। इन 103 जोड़ों में 44 जोड़े हाथरस, 21 एटा तथा अलीगढ़ और कासगंज के 19-19 जोड़े शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




समारोह में एमएलसी तारिक मंसूर, उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह, सीडीओ योगेंद्र कुमार, उप श्रम आयुक्त नदीम अहमद, सहायक उप श्रम आयुक्त सुरेंद्र राकेश और परियोजना निदेशक भालचंद्र त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।


पहली बार मंडल स्तर पर आयोजन
उप श्रम आयुक्त नदीम अहमद ने बताया कि पंजीकृत श्रमिकों की बेटियों के विवाह के लिए प्रति जोड़ा एक लाख रुपये की सहायता दी गई है। इसमें 85 हजार रुपये सीधे अभिभावकों के खाते में भेजे जाएंगे, जबकि 15 हजार रुपये विवाह आयोजन और भोजन आदि पर खर्च किए गए।उन्होंने बताया कि मंडल स्तर पर पहली बार इस तरह का आयोजन किया गया है। ऐसे सामूहिक विवाह कार्यक्रम मजदूर परिवारों के लिए सहारा बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed