फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A High Commission delegation will visit to meet Bangladeshi infiltrators

यूपी: बांग्लादेशी घुसपैठियों से मिलने आएगा उच्चायोग का प्रतिनिधिमंडल, वतन वापसी के साथ ही कानूनी मदद पर चर्चा

Sun, 30 Aug 2026 03:54 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 30 Aug 2026 03:54 AM IST
सार

पकड़े गए ये सभी 10 नागरिक अवैध तरीके से भारत में घुसे और अलीगढ़ में रहकर मजदूरी कर रहे थे। इनमें पांच लोग एक ही परिवार के हैं, जिन्हें पिछले दिनों गांधीपार्क पुलिस ने कमालपुर इलाके में ईंट-भट्टे की झुग्गियों में छापा मारकर दबोचा था। 

विज्ञापन
A High Commission delegation will visit to meet Bangladeshi infiltrators
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : adobestock

विस्तार

अवैध रूप से सीमा पार कर भारत में दाखिल हुए और जिला कारागार में बंद 10 बांग्लादेशी घुसपैठियों से मुलाकात करने के लिए सोमवार को बांग्लादेश उच्चायोग का विशेष प्रतिनिधिमंडल अलीगढ़ पहुंच रहा है। जेल प्रशासन ने इस हाई-प्रोफाइल मुलाकात के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन

पकड़े गए ये सभी 10 नागरिक अवैध तरीके से भारत में घुसे और अलीगढ़ में रहकर मजदूरी कर रहे थे। इनमें पांच लोग एक ही परिवार के हैं, जिन्हें पिछले दिनों गांधीपार्क पुलिस ने कमालपुर इलाके में ईंट-भट्टे की झुग्गियों में छापा मारकर दबोचा था। ये सभी बांग्लादेश के कुड़ीग्राम जिले के फुलवाड़ी थाना क्षेत्र स्थित अजुआटडी गांव के रहने वाले हैं और दलालों की मदद से पश्चिम बंगाल के रास्ते अलीगढ़ तक पहुंचे थे।

इसके अलावा अन्य पांच आरोपियों को शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया था। इन सभी पर विदेशी अधिनियम के तहत गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार किसी भी देश के नागरिक के दूसरे देश में पकड़े जाने पर उसके दूतावास को इसकी आधिकारिक सूचना दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रक्रिया के तहत आने वाला यह प्रतिनिधिमंडल जेल में बंदियों से मिलकर मुख्य रूप से तीन बड़े काम करेगा। पहला जेल में बंद लोगों की असल भारतीय या बांग्लादेशी नागरिकता की पुष्टि करना, दूसरा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिए जा रहे वकीलों के अलावा यदि बंदियों को किसी अतिरिक्त कानूनी मदद की जरूरत है तो उसका प्रबंध करना और तीसरा अदालत द्वारा सजा पूरी किए जाने के बाद उनकी वतन वापसी की प्रक्रिया को आसान और तेज बनाना।

बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल के इस दौरे को देखते हुए जेल प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। किसी भी सुरक्षा चूक से बचने के लिए यह मुलाकात जेल अधीक्षक और एलआईयू के अधिकारियों की कड़ी निगरानी और मौजूदगी में कराई जाएगी।


बांग्लादेश के नागरिकों के विषय में जानकारी करने के लिए प्रतिनिधिमंडल आ रहा है। इसके लिए जेल प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं। -पंकज सिंह, अधीक्षक, जिला कारागार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed