{"_id":"6aab64be75ee01acdd0b43e7","slug":"aligarh-police-cease-vehicle-aligarh-news-c-2-1-gur1004-1068808-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: रंगबाजी पड़ी भारी, थार-स्कॉर्पियो पर बज रहे थे अवैध हूटर, पुलिस ने की दोनों गाड़ियां सीज और काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: रंगबाजी पड़ी भारी, थार-स्कॉर्पियो पर बज रहे थे अवैध हूटर, पुलिस ने की दोनों गाड़ियां सीज और काटा चालान
Thu, 17 Sep 2026 09:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 09:25 AM IST
सार
थार-स्कॉर्पियो गाड़ियों पर अनाधिकृत रूप से वीआईपी हूटर और सायरन बजाकर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले दोनों वाहन चालकों का पुलिस ने भौकाल उतार दिया है। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को सीज करने के साथ-साथ कुल 22,000 रुपये का भारी-भरकम ई-चालान काटा है।
विज्ञापन
थार-स्कॉर्पियो, दोनों गाड़ियां सीज
- फोटो : संवाद
विस्तार
सड़कों पर अपनी धौंस जमाने और रंगबाजी दिखाने के शौक ने वाहन चालकों को भारी मुसीबत में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए अलग-अलग वीडियो का संज्ञान लेते हुए अलीगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थार और स्कॉर्पियो गाड़ियों पर अनाधिकृत रूप से वीआईपी हूटर और सायरन बजाकर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले दोनों वाहन चालकों का पुलिस ने भौकाल उतार दिया है। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को सीज करने के साथ-साथ कुल 22,000 रुपये का भारी-भरकम ई-चालान काटा है।
विज्ञापन
थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में एक महिंद्रा स्कॉर्पियो (रजिस्ट्रेशन नं यूपी70एफपी2220) का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा था। इसमें चालक सार्वजनिक मार्ग पर अनाधिकृत रूप से हूटर,सायरन का प्रयोग करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहा था। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए वाहन स्वामी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 10,000 रुपये का ई-चालान किया, गाड़ी को सीज किया और मौके पर ही अवैध हूटर को हटवाया।
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में थार पर कार्रवाई
वहीं, दूसरे मामले में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिंद्रा थार (रजिस्ट्रेशन नं0 यूपी81डीएक्स0101) का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें चालक गाड़ी में हूटर बजाते हुए रील बना रहा था और सरेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहा था। पुलिस ने इस मामले में त्वरित एक्शन लेते हुए 12,000 रुपये का ई-चालान काटा, वाहन को सीज किया और गाड़ी से अवैध सायरन उतरवा दिया।
विज्ञापन
सीओ सर्वम सिंह ने कहा है कि सड़कों पर कानून से ऊपर कोई नहीं है। यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें और अपने वाहनों में इस तरह के अवैध हूटर या सायरन भूलकर भी न लगाएं। अलीगढ़ पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है।