फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Anger in upper caste society over assault on Sachin Raghav

अलीगढ़: युवा करणी सेना जिलाध्यक्ष सचिन राघव से मारपीट पर सवर्ण समाज में आक्रोश, एसपी सिटी से कार्रवाई की मांग

Thu, 17 Sep 2026 05:04 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 17 Sep 2026 05:04 PM IST
सार

अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में बुधवार शाम महापंचायत में शामिल होने आए गो रक्षा दल के सचिन राघव पर हुए हमले का मामला तूल पकड़ गया है। सवर्ण समाज के लोगों ने अपना आक्रोश जाहिर किया।

विज्ञापन
Anger in upper caste society over assault on Sachin Raghav
सचिन राघव के साथ सवर्ण समाज के लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

क्षत्रिय युवा करणी सेना के जिलाध्यक्ष सचिन राघव के साथ हुई मारपीट के मामले में बृहस्पतिवार को सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एसपी सिटी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने घटना पर रोष जताते हुए आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस से घटना के पीछे के कारणों और इसमें शामिल सभी लोगों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। 

विज्ञापन


डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह ने कहा कि रोहिणी घावरी के समर्थन में क्षत्रिय समाज के युवाओं द्वारा आवाज उठाए जाने के बाद सामने आए घटनाक्रम को भी जांच में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने आशंका जताई कि इसी पृष्ठभूमि में सचिन राघव को निशाना बनाया गया हो सकता है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर घटना के पीछे किसी पूर्व नियोजित या संगठित कारण की भी पड़ताल करने की मांग की।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।लोकेश जादौन ने कहा कि विचारों की असहमति का जवाब हिंसा नहीं हो सकता। यदि घटना का संबंध रोहिणी घावरी के समर्थन में क्षत्रिय समाज की ओर से उठाई गई आवाज से है तो इस पहलू की भी जांच होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश रावल ने कहा कि क्षत्रिय और वाल्मीकि समाज के बीच किसी विवाद की जानकारी नहीं रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग दोनों समाजों के बीच दूरी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस से घटना में शामिल सभी लोगों की भूमिका की जांच करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed