फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh's potatoes to shine at Noida's International Trade Show

Aligarh News: नोएडा के इंटरनेशनल ट्रेड शो में चमक बिखेरेगा अलीगढ़ का आलू

Wed, 23 Sep 2026 02:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Aligarh's potatoes to shine at Noida's International Trade Show
आलू। - फोटो : Archive
जिले का आलू ग्रेटर नोएडा के इंटरनेशनल ट्रेड शो में अपने स्वाद, आकार और रंग का जलवा बिखरेगा। आलू निर्यातक एफपीओ को वहां 100 वर्गमीटर का स्टॉल आवंटित किया गया है। जिसमें आलू की लेडी रोसेटा, चिप्सोना, फ्राईओम, फ्राईसोना, कुफरी सूर्या किस्मों को प्रदर्शित किया जाएगा। पूरे यूपी से आलू का यह एकमात्र स्टॉल होगा।
विज्ञापन



25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में इस इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 80 देशों के उद्यमी शामिल होंगे। रूस, सिंगापुर, वियतनाम और ऑस्ट्रिया साझीदार के रूप में शामिल होंगे। एग्री शाइन एफपीओ के संचालक जितेंद्र अवस्थी ने बताया कि इस ट्रेड शो से आलू के निर्यात के रास्ते खुलेंगे।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि लेडी रोसेटा किस्म का आलू विदेशों में मटन और चिकन के साथ परोसा जाता है। यह थोड़ा सख्त होता है, इसलिए वहां इसे नॉनवेज डिश के साथ बड़े चाव से खाया जाता है। चिप्सोना, फ्राईओम, फ्राईसोना, कुफरी सूर्या किस्मों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इससे स्थानीय किसानों को भी आय का एक और माध्यम मिल सकेगा। उपायुक्त उद्योग एसपी यादव ने बताया कि इस शो में आलू के साथ हार्डवेयर, ताला, मूर्तियां और अन्य उत्पादों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed