{"_id":"678be2736d197302250631fc","slug":"attendance-was-low-in-jawahar-navodaya-vidyalaya-due-to-cold-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jawahar Navodaya Vidyalaya: ठंड के कारण कम रही उपस्थिति, 35 फीसदी परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jawahar Navodaya Vidyalaya: ठंड के कारण कम रही उपस्थिति, 35 फीसदी परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
Sun, 19 Jan 2025 02:49 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 19 Jan 2025 02:49 AM IST
सार
अलीगढ़ में 12 केंद्रों पर 2604 परीक्षार्थियों ने जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा दी। अधिक ठंड रहने से 1404 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
टीकाराम इंटर कॉलेज से जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा में 35 फीसदी परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अलीगढ़ जिले के 12 केंद्रों पर हुई परीक्षा में पंजीकृत 4011 में से 2604 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1404 अनुपस्थित रहे। केंद्र व्यवस्थापक डॉ. विपिन वार्ष्णेय ने बताया कि ठंड के चलते उपस्थिति काफी कम रही।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र जमुना खंड इंटर कॉलेज टप्पल में पंजीकृत 199 में से 157 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 425 अनुपस्थित रहे। श्री लक्ष्मीराज इंटर कॉलेज में पंजीकृत 261 में से 186, हेम विद्या निकेतन में 400 में से 310, टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज में 567 में से 251, डीएवी इंटर कॉलेज में 429 में से 290 व रतन प्रेम डीएवी इंटर काॅलेज में 568 में से 334 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। , जबकि 234 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
लगसमा इंटर कॉलेज में 206 में से 93, शिवदान सिंह इंटर कॉलेज में 235 में से 181, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 259 में से 180, अग्रसेन इंटर कॉलेज में 293 में से 233, पंडित मौजीराम इंटर कॉलेज में 395 में से 270 व राष्ट्रीय इंटर कॉलेज अकराबाद में 199 में से 122 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन