{"_id":"69dc0a14cdb2a4a1e405d91b","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-ambulance-aligarh-news-c-2-gur1004-950902-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार की माैत
विज्ञापन
रवेंद्र का फाइल फोटो
- फोटो : File photo
विज्ञापन
थाना क्वार्सी क्षेत्र के रामघाट रोड स्थित तालानगरी में रविवार दोपहर निजी अस्पताल की एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार युवक की माैत हो गई। अस्पताल में परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने का विरोध करते हुए जमकर हंगामा काटा। सड़क पर जाम लगाने का भी प्रयास किया।
क्वार्सी क्षेत्र के तालसपुर कलां निवासी रवेंद्र सिंह राजमिस्त्री थे। वह कुछ समय से तीन बच्चों व पत्नी सपना के साथ हरदुआगंज में किराये के मकान में रहते थे। रविवार दोपहर करीब ढाई बजे बाइक से शहर आए थे। लौटते समय तालानगरी में डीपीएस स्कूल के पास निजी अस्पताल की एंबुलेंस ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में रवेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिस पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने रवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर पर परिजन व ग्रामीण आ गए। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम भेजे जाने का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने अस्पताल के बाहर सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया। किसी तरह पुलिस ने उन्हें रोक लिया। सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से एंबुलेंस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
Trending Videos