सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Boxer Devendra to compete in the Asian Championship, while Samriddhi will showcase her punching prowess at the Nationals

Aligarh News: मुक्केबाज देवेंद्र खेलेंगे एशियन चैंपियनशिप तो समृद्धि नेशनल में दिखाएंगी पंच

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Boxer Devendra to compete in the Asian Championship, while Samriddhi will showcase her punching prowess at the Nationals
समृद्धि। - फोटो : samvad
जिले के मुक्केबाज चौधरी देवेंद्र का चयन इंडोनेशिया के जकार्ता में तीन से 16 जुलाई तक होने वाली अंडर-19 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। वहीं, समृद्धि शर्मा ने सब जूनियर ओपन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन



देवेंद्र इससे पहले एशियन गेम्स और अंतरराष्ट्रीय यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनसे आगामी एशियन चैंपियनशिप में पदक की उम्मीदें जताई जा रही हैं। इधर, सहारनपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में 64 किलोग्राम भार वर्ग में समृद्धि शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन




इस जीत के साथ उन्होंने 23 से 29 जून तक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में होने वाली राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में जगह बनाई है। वहीं, सब जूनियर वर्ग में हादिया तारिक ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रशिक्षक सोम प्रकाश शर्मा ने बताया कि समृद्धि पहली बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समृद्धि।

समृद्धि।- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed