फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   census data and information

Aligarh News: जनगणना में अब खुद दर्ज करें परिवार की जानकारी, 16 नवंबर से शुरू होगा स्व-गणना अभियान

Wed, 04 Nov 2026 02:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:42 PM IST
विज्ञापन
census data and information
एस एस पी नीरज कुमार जादौन को जनगणना प्रपत्र देते हुए एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रमोद कुमार स्रोत
एसएसपी की अपील, मूल निवास नहीं वर्तमान ठिकाने पर कराएं गणना
विज्ञापन


अलीगढ़। जनगणना-2027 की तैयारियों के बीच 16 नवंबर से जिले में स्व-गणना अभियान शुरू होने जा रहा है। इसके तहत नागरिक 30 नवंबर तक ऑनलाइन माध्यम से स्वयं और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पुलिसकर्मियों और जनपदवासियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है।

एसएसपी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने मूल निवास या गृह जिले के बजाय वर्तमान सामान्य निवास स्थान के आधार पर अपनी और अपने परिवार की गणना कराएं। इससे दोहरी गणना की आशंका दूर होगी और कोई भी व्यक्ति जनगणना से छूटने नहीं पाएगा। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अपने अधीनस्थ कर्मचारियों, परिजनों और आसपास के लोगों को भी स्व-गणना के लिए प्रेरित करने को कहा।
विज्ञापन


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना, एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर गणना और पांच से नौ जनवरी तक पुनरीक्षण गणना का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि जनगणना देश के विकास, संसाधनों के नियोजन और जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। इसलिए प्रत्येक नागरिक की सही और पूर्ण जानकारी दर्ज होना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेकर जनगणना-2027 को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed