फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Road Accident Father Son Died

अलीगढ़ सड़क हादसा: कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, मां की हालत गंभीर, घायल कार चालक भी भर्ती

Mon, 26 Oct 2026 04:20 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 26 Oct 2026 04:20 PM IST
सार

राजेश चौधरी की गांव में परचून की दुकान है। दो बेटे थे। पिता-पुत्र की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं हादसे से दूधमा गांव में मातम छा गया। वहीं मां वीनेश देवी को भर्ती कर इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Aligarh Road Accident Father Son Died
मृतक राजेश चौधरी व मोहित - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अतरौली के रामघाट-कल्याण रोड पर मढ़ौली बंबा के पास रविवार शाम कार की टक्कर से बेटे सहित बाइक सवार दंपती घायल हो गए। जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही राजेश चौधरी (48) और उनके बेटे मोहित (17) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मोहित की मां वीनेश देवी गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन


परिजन के अनुसार डेंगू पीड़ित होने पर मां-बेटे दो दिन तक अतरौली के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। रविवार शाम डिस्चार्ज होने पर राजेश दोनों को बाइक पर बिठाकर गांव लौट रहे थे। मढ़ौली के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने राजेश चौधरी और मोहित को मृत घोषित कर दिया। वीनेश देवी को भर्ती कर इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


परिजन के अनुसार राजेश चौधरी की गांव में परचून की दुकान है। दो बेटे थे। पिता-पुत्र की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं हादसे से दूधमा गांव में मातम छा गया। सोनू चौधरी, अर्जुन सिंह, फहीमुद्दीन समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उधर, कोतवाल सुरेंद्र पांडेय ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल कार चालक दीनदयाल अस्पताल में भर्ती
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ लोगों ने कार चालक को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि चालक हरदुआगंज से एक परिवार के साथ पालीमुकीमपुर के गांव सैफपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहा था। कोतवाल सुरेंद्र पांडेय ने बताया कि लोगों की हाथापाई में चालक दिव्यांशु के भी चोट आई है। वह भी दीनदयाल अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed