{"_id":"6ac76f0fcc65f97f090506dd","slug":"dead-body-found-aligarh-news-c-2-1-gur1004-1085065-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रेलवे पुलिया के नीचे मिला तीन दिन से लापता युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रेलवे पुलिया के नीचे मिला तीन दिन से लापता युवक का शव
विज्ञापन
शव से उठ रही थी तेज दुर्गंध, परिजनों ने कार्रवाई से किया इनकार
अलीगढ़। क्वार्सी थाना क्षेत्र के भगवान गाड़ी इलाके में रेलवे पुलिया के नीचे गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव से तेज दुर्गंध उठ रही थी। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान महेशपुर गांव निवासी राधेश्याम के रूप में की। वह पिछले तीन दिन से लापता था।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह लोगों ने भगवान गाड़ी चौराहे के पास रेलवे पुलिया के नीचे एक शव पड़ा देखा। शव से तेज दुर्गंध आने के कारण आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव की पहचान राधेश्याम के रूप में की।
परिजनों के मुताबिक, राधेश्याम शराब पीने का आदी था। वह परसों रात से घर नहीं लौटा था। उसकी तलाश की जा रही थी। गुरुवार सुबह पुलिया के नीचे उसका शव मिलने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
बताया गया कि मृतक के परिजन शव को अपने साथ घर ले गए। मृतक के भाई ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार किया। हालांकि, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी।