{"_id":"6a5cc89ef29f9ff6bc08063b","slug":"fire-broke-out-in-sweets-house-due-to-short-circuit-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: शॉर्ट सर्किट से स्वीट्स हाउस में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे आठ कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: शॉर्ट सर्किट से स्वीट्स हाउस में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे आठ कर्मचारी
Sun, 19 Jul 2026 06:23 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 19 Jul 2026 06:23 PM IST
सार
दुकान के कर्मचारी बॉबी ने बताया कि वह रोज की तरह भूतल पर सो रहा था, जबकि अन्य कर्मचारी पहली मंजिल पर सो रहे थे। रात करीब दो बजे धुएं और घुटन का एहसास होने पर उसकी आंख खुली तो दुकान में आग लगी हुई थी। उसने बिना समय गंवाए ऊपर जाकर सभी कर्मचारियों को जगाया और सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
टप्पल स्थित अशोक स्वीट्स हाउस आग लगने के बाद की स्थिति
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टप्पल कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित अशोक स्वीट्स हाउस में शनिवार देर रात दो बजे हुए शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। जिससे काउंटर, फर्नीचर, फ्रिज सहित लाखों रुपये का सामान जल गया। दुकान के सर्विस कर्मी की सतर्कता और सूझबूझ से ऊपर की मंजिल पर सो रहे आठ कर्मचारियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे उनकी जान बच सकी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात करीब दो बजे अचानक शॉर्ट सर्किट होने से दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे प्रतिष्ठान में फैल गई। दुकान में रखे आठ बिक्री काउंटर, आठ बड़े फ्रिज, मिष्ठान, नमकीन, कोल्ड ड्रिंक केन, कुर्सियां, मेज तथा अन्य फर्नीचर जल गया। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि समीप स्थित श्याम विद्या स्कूल तथा प्रतिष्ठान की छत और दीवारें भी काली पड़ गईं।
विज्ञापन
दुकान के कर्मचारी बॉबी ने बताया कि वह रोज की तरह भूतल पर सो रहा था, जबकि अन्य कर्मचारी पहली मंजिल पर सो रहे थे। रात करीब दो बजे धुएं और घुटन का एहसास होने पर उसकी आंख खुली तो दुकान में आग लगी हुई थी। उसने बिना समय गंवाए ऊपर जाकर सभी कर्मचारियों को जगाया और सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बचाए गए कर्मचारियों में हरि सिंह, नवलजीत, खेमा, पिंटा, राजेश, जीतू, मोहित और सुमित शामिल हैं, जो इलाहाबाद, बिहार, सासनी और हाथरस के रहने वाले बताए गए हैं।
विज्ञापन
घटना की सूचना तत्काल थाना पुलिस और दुकान स्वामी अशोक शर्मा को दी गई। कर्मचारियों ने दुकान में उपलब्ध अग्निशमन सिलेंडरों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। आग ऊपरी मंजिल तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को बुलाया गया। दमकल विभाग की चार-पांच गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब छह बजे आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी अशोक शर्मा ने आग से लगभग 50 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।