फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gamblers were using high-tech Chinese equipment at an Aligarh hotel

यूपी: जीएसएम ट्रांसमीटर, ब्लूटूथ गैजेट्स... चीन के हाईटेक उपकरण इस्तेमाल कर रहे थे जुआरी, पुलिस भी रह गई हैरान

Sat, 29 Aug 2026 12:41 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 29 Aug 2026 12:41 AM IST
सार

यह ऐसे उपकरण हैं, जो आमतौर पर जासूसी या हाईटेक धोखाधड़ी में इस्तेमाल होते हैं। जीएसएम ट्रांसमीटर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह दूरदराज इलाकों में बैठे लोगों को भी गेम और वहां रखे अन्य उपकरणों को रिमोटली कंट्रोल करने की ताकत देता है। 

विज्ञापन
Gamblers were using high-tech Chinese equipment at an Aligarh hotel
चीन के हाईटेक उपकरण इस्तेमाल कर रहे थे जुआरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होटल मेलरोज इन में पकड़े गए जुए के नेटवर्क में चीन की हाईटेक चीटिंग डिवाइसों का इस्तेमाल हो रहा था। इनको देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। जीएसएम ट्रांसमीटर और ब्लूटूथ गैजेट्स जैसे इन आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और गैजेट्स के सहारे जुए का बड़ा खेल खेला जा रहा था। इन उपकरणों के सहारे दूर रखी या फिट करे किसी अन्य उपकरण को ऑन ऑफ या ऑपरेट किया जा सकता है।

विज्ञापन

यह ऐसे उपकरण हैं, जो आमतौर पर जासूसी या हाईटेक धोखाधड़ी में इस्तेमाल होते हैं। जीएसएम ट्रांसमीटर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह दूरदराज इलाकों में बैठे लोगों को भी गेम और वहां रखे अन्य उपकरणों को रिमोटली कंट्रोल करने की ताकत देता है। इसके जरिये पैसे लगाने वाले खुद मौके पर मौजूद न रहकर भी पूरे खेल को संचालित कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा ब्लूटूथ और चीटिंग डिवाइस से जुए के दौरान बाजी पलटने और धोखाधड़ी करने के लिए विशेष चीटिंग डिवाइस और ब्लूटूथ गैजेट्स का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके माध्यम से खिलाड़ी आपस में सीक्रेट कोड या निर्देश साझा कर रहे थे, ताकि जीत हमेशा उन्हीं की हो।

विज्ञापन

सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि इस हाईटेक रैकेट का खात्मा करने के लिए पुलिस ने पूरी योजना के साथ कार्रवाई की। कुल 22 पुलिसकर्मियों की टीम ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 16 मोबाइल फोन और 19 ताश की गड्डियां भी बरामद की हैं, जिनका इस्तेमाल इस हाईटेक जुए में हो रहा था।

जुआरियों को जेल भेजा
होटल मेलरोज-इन में हाई-प्रोफाइल जुए के अड्डे से पकड़े गए 17 लोगों को शुक्रवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। आरोपियों के पास से 5,50,400 रुपये की नकदी, 16 मोबाइल फोन, दो कारें और 11 बाइकें भी बरामद हुई थीं। रैकेट के संचालन में होटल के रिसेप्शनिस्ट की संलिप्तता थी, जो कमरा बुक करने से लेकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखता था। उसके मोबाइल फोन से कई बड़े बुकियों के नंबर भी हाथ लगे हैं।

परिवार वाले कर रहे थे तलाश, बुजुर्ग मिले हिरासत में
पकड़े गए जुआरियों में कुछ का सोने चांदी का काम था। एक 60 वर्षीय बुजुर्ग भी गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल थे। यह पुराने शहर के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि जब बुजुर्ग शाम तक घर नहीं पहुंचे तो परिवार के सदस्य उनकी तलाश में निकले। बाद में जानकारी हुई वह थाने पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed