{"_id":"6a95ec94596177ea0608a1d8","slug":"if-a-problem-arises-do-not-remain-silent-inform-the-police-aligarh-news-c-2-gur1004-1056243-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: समस्या आए तो चुप मत रहें, पुलिस को बताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: समस्या आए तो चुप मत रहें, पुलिस को बताएं
विज्ञापन
दोस्त पुलिस कार्यक्रम में शामिल महिलाएं। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से महिला थाना में दोस्त पुलिस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी निशा चौधरी ने डीएस बाल मंदिर स्कूल की छात्राओं से कहा कि कोई भी मुश्किल आए तो चुप मत रहना। पुलिस को जरूर बताएं, क्योंकि पुलिस आपकी दोस्त है। वह मदद करने के लिए 24 घंटे तैयार रहती है।
निशा चौधरी ने कहा कि पुलिस का नाम सुनकर डरने की जरूरत नहीं है। जब भी कोई परेशानी हो, पुलिस को अपना भरोसेमंद साथी समझकर जानकारी दें। किसी के द्वारा परेशान किए जाने, डराने-धमकाने या किसी तरह की परेशानी होने पर उसे छिपाने के बजाय तत्काल पुलिस को जानकारी दें। उन्होंने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान, महिला सुरक्षा और महिलाओं के कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।
गुड टच-बैड टच को लेकर भी किया जागरूक
कार्यक्रम में छात्राओं को गुड टच-बैड टच के बारे में समझाया गया। उन्हें बताया गया कि किसी भी ऐसे व्यवहार से असहज महसूस होने पर उसे नजरअंदाज न करें और भरोसेमंद अभिभावक, शिक्षक या पुलिस को इसकी जानकारी दें। छात्राओं को अपनी सुरक्षा को लेकर सजग और आत्मविश्वासी रहने के लिए प्रेरित किया गया। वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर रुखसाना परवीन ने साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को जागरूक किया। छात्राओं को साइबर स्टॉकिंग, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल अपराधों से बचने के तरीके बताए।
विज्ञापन
छात्राओं ने पूछे सवाल, पुलिस ने दिए जवाब
छात्राओं ने महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों से जुड़े कई सवाल पूछे। उनके सवालों के जवाब दिए गए और बताया कि किसी भी आपात स्थिति में मदद मांगने में संकोच नहीं करना चाहिए